PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

ट्विटर ने एलन मस्क पर किया केस, एलन ने ट्वीट कर दिया यह जबाब,

twitter filed a case against Elon Musk Elon tweeted this answer

PTB Big News नई दिल्ली : माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर और एलन मस्क के बीच रस्साकशी का खेल शुरू हो गया है। ट्विटर ने एलन मस्क के खिलाफ मुकदमा दायर कर दिया है। ट्विटर ने मस्क की ओर से डील कैंसल किए जाने पर सवाल खड़ा करते हुए अमेरिका के डेलावेयर कोर्ट (Delaware court) में एलन मस्क के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

ट्विटर के इस कदम के बाद अब अब एलन मस्क ने भी इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। मस्क ने कंपनी का नाम लिए बिना ही ट्वीट करते हुए ट्विटर पर ही तंज कसा है, मस्क ने लिखा है ‘Oh the irony lol’ (जरा विडंबना देखिए)

आपको बता दें कि दुनिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन एलन मस्क ने 44 बिलियन डॉलर में ट्विटर का अधिग्रहण करने का एलान किया था पर बाद में उन्होंने इस डील को रद्द कर दिया। मस्क की ओर से ट्विटर पर आरोप लगाया कि ट्विटर फर्जी और स्पैम अकाउंट की संख्या के बारे में सही-सही जानकारी नहीं दे रहा है।

वहीं दूसरी ओर, ट्विटर ने कोर्ट में दायर अपनी अपनी शिकायत में कहा-, “हम यह कार्रवाई इसलिए कर रहे हैं ताकि मस्क को अपनी कानूनी जिम्मेदारी पूरी करते हुए, कुछ रखी गई शर्तों को मानते हुए इस डील को पूरा करने का निर्देश जारी किया जाए।ट्विटर की ओर से कहा गया है कि 54.20 डॉलर प्रति शेयर (करीब 4,300 रुपए) के हिसाब से मस्क के साथ जो डील तय हुई है एलन मस्क उसे अंजाम तक पहुंचाएं।

आपको बता दें कि मस्क ने पिछले हफ्ते ट्विटर को एक चिट्ठी भेजकर 44 बिलियन डॉलर के इस अधिग्रहण डील को खत्म करने का फैसला किया था। एलन मस्क की ओर से कहा गया था कि ट्विटर की ओर से डील की शर्तों का कई बार उल्लंघन किया गया है, इसलिए वे इस डील को पूरी तरह खत्म करने का फैसला ले रहे हैं।