PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

ड्रग्स मामले में दोषी बिक्रम सिंह मजीठिया को फिलहाल जेल में ही रहना पड़ेगा, क्या कहा जज ने जाने

drugs case convict Bikram Singh Majithia will have to remain in jail

PTB Big Political News चंडीगढ़ : शिरोमणि अकाली दल के नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को फिलहाल जेल में रही रहना पड़ेगा। आज भी उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई दौरान एक जज ने खुद को इस केस से अलग कर लिया है।

दरअसल, पहले इस केस को लेकर अदालत द्वारा बहस पूरी कर ली गई थी पर जस्टिस मसीह ने फैसला सुनाने की बजाए सुनवाई से ही इंकार कर दिया और केस दूसरी अदालत में रैफर किए जाने की बात कही। इसके बाद चीफ जस्टिस ने इस मामले को जस्टीस अनूप चितकारा और जस्टिस रामचंदर राओ की अदालत को रैफर कर दिया था।

आज जस्टिस अनूप चितकारा ने भी खुद को इस मामले से अलग कर लिया है। अब एक बार फिर से यह मामला चीफ जस्टिस के पास जाएगा, जिसके बाद वह यह केस को किसी और बैंच को रैफर करेंगे। बता दें कि ड्रग्स मामले में दोषी बिक्रम मजीठिया ने जमानत याचिका के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की हुई है।

Latest News