PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

एक ही परिवार के चार लोगों के शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

dead bodies found four people of same family in delhi

PTB Big Crime News नई दिल्ली : दिल्ली के जाफराबाद इलाके में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां गली नंबर 30/9 में स्थित चार मंजिला मकान में एक ही परिवार के चार लोगों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस की प्राथमिक जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है। पहली नजर में ऐसा लग रहा है कि शख्स ने सबसे पहले अपनी पत्नी को गोली मारी। उसके बाद उसने अपनी दोनों नाबालिग बेटियों को गोली मार दी। आखिर में शख्स ने खुद को भी गोली मार ली। शख्स ने ऐसा कदम क्यों उठाया, पुलिस इसकी जांच कर रही है।

मृतकों की पहचान इसरार (40), फरहीन (35), याशिका (12) और इनाया (11) के तौर पर हुई है। चारों को गोली लगी है। इसरार 4 साल पहले सऊदी अरब से लौटा था जहां वह घड़ी का कारोबार करता था। 4 मंजिला मकान में ये परिवार रहता था। ग्राउंड फ्लोर पर इसरार के माता पिता रहते हैं। पहली मंजिल पर उसके छोटे भाई का परिवार रहता है, जिसकी बीवी की मौत कुछ दिन पहले ही हो चुकी है।

घर की दूसरी मंजिल पर मृतक परिवार रहता था। रात दो बजे इसरार की फैमिली दावत से आई थी। इसरार और उनकी पत्नी फरहीन कमरे में बेड पर सो गए। दोनों बेटियां याशिका और इनाया नीचे फर्श पर सोई थीं। इसरार के दोनों बेटे रेयान और रियाद कमरे के बाहर सो रहे थे। रेयान ने बताया कि आज दोपहर एक बजे वह सोकर उठा था, कमरे में गया तो माता पिता व दोनों बहनें मृत हालत में थे। उसने मामले की सूचना अपने चाचा फरमान को दी। इसरार के शव के पास से एक पिस्टल मिली है। पुलिस के आला अफसर, जिले के स्पेशल स्टाफ समेत कई टीमें मौके पर मौजूद हैं।

Latest News