PTB न्यूज़ “शिक्षा” : हंस राज महिला महाविद्यालय, जालंधर की फ्रायडियन साइकोलाजिकल सोसाइटी की ओर से गुस्से की रोकथाम व नियंत्रण विषय पर एक दिवसीय वर्कशाप का आयोजन किया गया। बतौर रिसोर्स पर्सन रीबील एंड हील से काउंसलर सुश्री शिल्पी उपस्थित थी। साईकोलॉजी विभागाध्यक्षा डॉ. आशमीन कौर ने प्लांटर भेंट कर उनका स्वागत किया।
वर्कशाप के दौरान सुश्री शिल्पी ने गुस्से के प्रमुख कारणों तथा उसे नियंत्रण में करने के सुझावों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि गुस्से के कारणों में कई शारीरिक व मानसिक कारण शामिल होते हैं। आज की युवा पीढ़ी को अपने गुस्से को पहचानना आना चाहिए। सुश्री शिल्पी ने यह भी बताया कि युवा पीढ़ी के लिए आत्मविश्वास, आत्मसम्मान, हास्य भावना का होना अति आवश्यक है ताकि गुस्से को नियंत्रित किया जा सके।
प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने बताया कि गुस्से को नियंत्रित करने की हमारी क्षमता हमारे लिए काफी लाभदायक सिद्ध हो सकती है। वर्कशाप के अंत में सुश्री शिल्पी ने छात्राओं को कुछ वर्कशीट्स दी, जिनके माध्यम से छात्राओं ने गुस्से को नियंत्रित करने के टिप्स सीखे। वर्कशाप में 100 छात्राओं ने भाग लिया। इस वर्कशाप में सुश्री हरमनजीत कौर, सुश्री प्रज्ञा शर्मा, सुश्री श्रुति बिदानी भी उपस्थित थे।








































