PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

केएमवी ने रोटरी क्लब ऑफ जालंधर के साथ मिलकर वृक्षारोपण अभियान का किया आयोजन,

KMV organizes a Tree Plantation Drive in collaboration with Rotary Club of Jalandhar

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर ने पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त रखने के उद्देश्य से रोटरी क्लब ऑफ जालंधर के सहयोग से वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया। इस अभियान के तहत कॉलेज कैम्पस में पौधे लगाए गए और कॉलेज के फ़ैकल्टी मेम्बर्ज़ ने पूरे जोश एवं उत्साह के साथ इसमें भाग लिया। इस मौके पर श्रीमती नीलम माहे, पीसीएस, रोजगार अफ़सर, कपूरथला भी मौजूद रहीं।

विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ और हरा-भरा रखना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कुछ छोटे-छोटे प्रयास जैसे कूड़ेदान में रैपर फेंकना और पॉलीबैग का उपयोग कम करना एक महत्वपूर्ण पहल हो सकती है। उल्लेखनीय है कि के.एम.वी. का वृक्षारोपण अभियान एक नियमित विशेषता है क्योंकि के. एम. वी. हमेशा छात्रों को पर्यावरण सम्बंधित अवगत कराता है।

विद्यालय प्राचार्य प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने पौधरोपण अभियान को सफलतापूर्वक चलाने के लिए डॉ. गुरजोत, श्रीमती आशिमा साहनी और डॉ. हरप्रीत कौर के प्रयासों की सराहना की। इस मौके पर डॉ. मधुमीत, डीन, स्टूडेंट वेलफेयर, रोटरी क्लब जालंधर की अध्यक्ष नुपुर संधू , डॉ राजन शर्मा, डॉ अंशु जैन, रोटैरीयन रवि संधू, रोटैरीयन पुनीत, डॉ. नीरज मैनी, डॉ. मोनिका और श्रीमती सुमन खुराना भी मौजूद रहीं।

Latest News