PTB News की Investigation में हुए कई बड़े खुलासे, क्या पुलिस प्रशासन था गहरी नीद में सोया,
PTB Big न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : नौ सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली वाली कहावत आज उस समय सिद्ध हो गई / जब एक नामी चेहरा बन चुके एजेंट को पुलिस ने बीते दिन उसके जालंधर से गिरफ्तार कर लिया / पुलिस ने उसे अगले दिन यानि बीते दिन स्थानीय अदालत में पेश किया और उक्त एजेंट अमनदीप सिंह व उसके अन्य साथी राजवीर सिंह लुधियाना निवासी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया /
इस सारे मामले की तफ्तीश एक तरफ से जहां जालंधर पुलिस के अधिकारी भी कर रहे हैं / वहीं PTB News की टीम ने भी अपने स्तर पर Eurocan Global – Education & Immigration Services का बीते कई सालों का कच्चा चिट्ठा ढूंढने की कोशिश की ताकि यह पता लगाया जा सके की आखिर यह अपना शिकार बनता कैसे था और अभी तक कितने लोगों को यह अपने जाल में फंसा चूका है / PTB News की टीम को Investigation के दौरान ऐसा कुछ हाथ लगा जिसके बाद हम भी हैरान थे कि आखिर क्यों? पंजाब पुलिस के अधिकारी ने Eurocan Global – Education & Immigration Services के खिलाफ मिल रही शिकायतों के बाद भी इसके मालिक Amandeep Singh को समय रहते गिरफ्तार नहीं किया /
PTB News को Investigation के दौरान पता चला कि Eurocan Global – Education & Immigration Services के मालिक अमनदीप सिंह अभी तक करीब 200 से ज्यादा लोगों के साथ ठगी मार चूका है और इसमें लोगों से करोड़ों बतौर कर आज ऐश परसती कि जिंदगी जी रहा है / हमें यह जानकर उस समय और हैरानी हुई कि इसके खिलाफ करीब 70 से ज्यादा शिकायतें लुधियाना के पुलिस थानों में दर्ज हैं / यही नहीं पटियाला और बठिंडा के थानों में भी Eurocan Global – Education & Immigration Services के मालिक अमनदीप के खिलाफ लोग शिकायत दे चुके हैं / इस दौरान एक और बात PTB News को Investigation के दौरान यह भी पता चली कि अपने क्लाइंट से यह पहली किश्त अपने उस ऑफिस में लेता था जहां इसको मिलने कोई पहली बार आता था और बाद में बाकि की किश्त अलग-अलग ऑफिस में, ताकि जब पैसे वापिस करने की बात आये तो इसको पुरे पैसे कभी वापिस ही ना करने पड़ें /

अमनदीप सिंह का असली ठिकाना आयरलेंड था जहां रहकर वह अपने शौक पुरे किया करता था / यही नहीं हमेशा लग्जरी जिंदगी जीने वाले यह अमनदीप सिंह कभी भी क्लाइंट से जल्दी नहीं मिलता था और अपने स्टॉफ व राजवीर सिंह जैसे चम्मचों को ही अबसे आगे रखता था, यही नहीं इनकी टीम में एक महिला जोकि इसकी सरे कारोबार को चतुराई से संभालती है और फर्राटेदार अंग्रेजी बोलकर लोगों को अपनी और आकर्षित कर ऑफिस तक बुलाने का काम करती है / यही नहीं इनकी टीम में एक H नाम के सरदार सब भी इनकी टीम का हिस्सा हैं जो बीते दिन जालंधर के थाने में इनसे मिलने पहुंचा था /
अब तो अमनदीप सिंह और राजवीर सिंह रिमांड के दौरान क्या कुछ उगलते हैं यह तो आने वाले समय में ही पता चलाएगा, लेकिन इतना जरूर है कि थाने में बीते दिन तक बैठा यह सक्श इतना चालाक है कि रिमांड मिलने के बाद भी अपने चेहरे पर शराफत का मखौटा पहले हुआ था, जिसने आज तक शायद एक भी व्यक्ति का वीज़ा नहीं लगाकर दिया / आखिर लगने की जरूरत भी क्या थी अगर झूट बोल कर ही ऐसे लगों का गंदा धंधा चला रहा था / इसके खिलाफ हम आगे जो भी लिखेंगे वह बहुत काम होगा, लेकिन Eurocan Global – Education & Immigration Services के मालिक अमनदीप सिंह और राजवीर सिंह से अगर पुलिस सख्ती से पूछताछ करे और पुलिस के सीनियर अधिकारी अगर इस मामले में पूरी जाँच सहित तरिके से करें तो बहुत से ऐसे अमनदीप सिंह द्वारा अभी तक किये गए कर्मकांडों का खुलासा हो सकता है जो इसके भीतर दबे पड़े हैं /
आगे की कड़ी में आपको बताएंगे और भी ऐसे राज जिससे यह कमा रहा था करोड़ों और कुछ दिनों पहले कहाँ खोला था इसने ऑफिस और जल्द ही किस जगह पर खोने जा रहा था बड़ा ऑफिस वह भी जालंधर में जिसके लिए इसकी डील भी फाइनल हो चुकी थी / यहीं नहीं Open Visa जिसके खिलाफ भी पुलिस करवाई करने पहुंची थी लेकिन वह अपने किसी रिश्तेदार की हुई मौत का बहाना बनाकर ऑफिस बंद कर भाग खड़ा हुआ / यही नहीं Vasal Mall में छुपे और भी बहुत से राज जिनका खुलासा PTB News जल्द करेगा ताकि कोई और ना फंस जाये किसी Fraud Immigration Agent के जाल में?
Eurocan Global Immigration Amandeep Singh of Eurocan Immigration proved the proverb after eating nine hundred rats, the cat went to Haj Many big revelations made in the investigation of PTB News Jalandhar Owner Punjab














































