PTB Crime न्यूज़ बठिंडा : पंजाब में आज यानि मंगलवार की सुबह से ही कत्ल की वारदातें सामने आ रही है, जोकि दिल दहला देने वाली हैं, हैरानी की बात तो यह है कि बीते कुछ दिनों से ही इस तरह की वारदातें चल रही हैं और पंजाब पुलिस के अधिकारी इस तरह वारदातों को रोकने के लिए कुछ नहीं कर पा रहे /
मामला तलवंडी साबो के अधीन पड़ते गांव त्योना पुजारिया से सामना आ रहा है / जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी व बेटी की हत्या कर दी / व्यक्ति ने घरेलू झगड़े की रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिया / मृतक महिला की पहचान 32 वर्षीय जसवीर कौर व उसकी 6 वर्षीय बेटी सुखप्रीत कौर के तौर पर हुई है / घटना के बाद गांव में मातम का माहाैल बना हुआ है /
घटना की सूचना मिलने के बाद DSP जितन बांसल ने मौके पर जांच शुरू कर दी है, जिनका कहना है कि हमलावर की पहचान कर ली गई, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है / DSP बांसल के अनुसार मृतक महिला जसवीर कौर का अपने पति अमरजीत सिंह के साथ काफी समय से घरेलू विवाद चल रहा था / आज यानि मंगलवार की सुबह जब जसवीर कौर घर में कपड़े साफ कर रही थी तो
उसकी छह वर्षीय बेटी सुखप्रीत कौर स्कूल जाने के लिए तैयार थी / वह स्कूल जाने के लिए घर से बाहर जाने ही लगी थी कि अमरजीत सिंह ने तेजधार हथियारों से अपनी बेटी व पत्नी पर हमला कर दिया, जिस कारण जसवीर कौर की तो मौके पर ही मौत हो गई, हालांकि उसकी बेटी सुखप्रीत कौर को तलवंडी साबो सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया / जहां उसकी दर्दनाक मौत हो गई /
गांव के लोगों के अनुसार अमरजीत नशेड़ी व्यक्ति था, जो अपनी पत्नी को शराब पीकर परेशान करता था जबकि अमरजीत ने अपनी बेटी व पत्नी की हत्या करने के बाद 10 वर्षीय बेटे लुखविंदर सिंह की भी हत्या की कोशिश की / मगर उसने माैके से भागकर अपनी जान बचाई / आपको यह भी बता दें कि घरेलू हिंसा के चलते ही राज्य में पहले भी कई हत्याएं हाे चुकी है / वारदाताें के पीछे नशा सबसे बड़ा कारण है /








































