PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर में PSPCL के JE को विजीलैंस ब्यूरो ने 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए किया रंगे हाथों गिरफ्तार,

Vigilance Bureau arrested JE of PSPCL red handed while taking bribe of Rs 10000 Punjab Chandigarh

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा आज PSPCL अलावलपुर, जालंधर जिले के जूनियर इंजीनियर शाम सिंह को बिजली का ट्रांसफॉर्मर लगाने के बदले 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया गया।

इस संबंधी जानकारी देते हुए आज राज्य विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि तरलोचन सिंह निवासी गाँव सरमस्तपुर, जि़ला जालंधर की शिकायत पर आरोपी शाम सिंह जे.ई. को गिरफ़्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया था कि वह एक छोटा किसान है और उसने अपने ट्यूबवैल के लिए खेती वाली बिजली आपूर्ति वाले व्यक्तिगत ट्रांसफॉर्मर के लिए अजऱ्ी दी हुई है।

शिकायतकर्ता ने आगे बताया कि जे.ई. ने पी.एस.पी.सी.एल. द्वारा उसे ट्रांसफॉर्मर लगाने का दिया काम पहले ही पूरा कर लिया था, परन्तु उसने 15,000 रुपए रिश्वत की माँग की और सौदा 10,000 रुपए में तय हुआ। प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायत की पड़ताल के उपरांत विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और दोषी को शिकायतकर्ता से 10,000 की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही काबू कर लिया।

दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में उसकी जेब से रिश्वत की राशि बरामद की गई। उन्होंने आगे बताया कि भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत थाना विजीलैंस ब्यूरो जालंधर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और अगली कार्यवाही जारी है।

Latest News