PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਸਮੈਸਟਰ ਚੌਥਾ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.P.E.S. I की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया, एलपीयू में पढ़ने वाले 58 भारतीय खिलाड़ी जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में 15 खेलों में भारत क... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह एवं विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 का भव... पंजाब में कारोबारी ने फ्री iPhone के लिए 10 महिलाओं के नाम निकाला ड्रॉ, मिलेगा आईफोन-17 साबुन-शैम्पू-टूथपेस्ट वेज हो या नॉनवेज? केंद्र सरकार ने बदल दिए नियम, अब ऐसे होगा खुलासा GNA University ने “आभार 2026” – अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह का आयोजन कर शिक्षकों को किया सम्म... कुल्लू में हुआ बड़ा हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, 1 की हालत नाजुक कनाडा में पढ़ाई पूरी कर चुके विद्यार्थियों के लिए उम्मीद की नई किरण बना RS Global CM ने किया बड़ा ऐलान, विधवाओं के बच्चों को 27 साल तक मिलेंगे 1000 रुपए प्रतिमाह

गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई मुक्तसर पुलिस की गिरफ्त में, मिला चार दिन का और रिमांड,

punjab ludhiana sri muktsar sahib court sent gangster lawrence bishnoi on 4 day police remand in murder case

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब के गांव औलख में एक युवक की हुई हत्या के मामले में मुक्तसर पुलिस को गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई का अदालत से 4 दिन का और रिमांड मिल गया है। आपराधिक प्रवृति के युवक रणजीत सिंह राणा की 22 अक्टूबर 2020 को हत्या कर दी गई थी। लारेंस बिश्नोई को बीती 21 जुलाई को श्री मुक्तसर साहिब पुलिस ने होशियारपुर से ट्रांजिट रिमांड पर लिया था। तब से वह यहीं पर पुलिस रिमांड पर है।

रिमांड खत्म होने पर वीरवार की सुबह सात बजे उसे फिर से कड़ी सुरक्षा के बीच ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास दिलशाद कौर की अदालत में पेश किया गया। इस दौरान पुलिस ने उससे और पूछताछ के लिए सात दिन के रिमांड की मांग की। लेकिन अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद लारेंस बिश्नोई का चार दिन का और पुलिस रिमांड दिया। अब उसे एक अगस्त को फिर से अदालत में पेश किया जाएगा।

गौरतलब है कि मूल रूप में बाजाखाना (फरीदकोट) के निवासी रणजीत राणा पुत्र रेशम सिंह की 22 अक्टूबर 2020 की शाम को साढ़े तीन बजे गांव औलख में उस समय हत्या कर दी थी, जब वह अपनी पत्नी राजवीर कौर के साथ उसे दवा दिलाने के लिए गुरु नानक अस्पताल पर पहुचा था।

इस दौरान अस्पताल के सामने पहले से ही खड़ी गाड़ी से तीन युवक उतरे और उन्होंने राणा पर अंधाधुंध फायरिंग करके उसकी हत्या कर आरोपित फरार हो गए। थाना सदर पुलिस ने इस मामले में मृतक राणा की पत्नी राजवीर कौर के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।

Latest News