PTB News

Latest news
मुख्यमंत्री ने शिमला क्रिकेट कार्निवल के समापन समारोह की अध्यक्षता की, ट्रंप के ऐलान से शेयर बाजार में देखने को मिला भारी उछाल बिक्रम मजीठिया को लेकर कोर्ट ने सुनाया फैसला, थाने से समर्थक को छुड़ाने और दस्तावेज फाड़ने के लगे थे... जालंधर में हुआ भयानक सड़क हादसा, मां-बेटी की हुई मौके पर मौत पंजाब! जंडियाला गुरु में घर पर की तीन अज्ञात ने फायरिंग, लोगों में दहशत का माहौल, जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना

विजीलैंस ब्यूरो द्वारा पंचायत सचिव के खिलाफ रिश्वत लेने के आरोप में मामला दर्ज,

Case registered against Panchayat Secretary by Vigilance Bureau for taking bribe Punjab Chandigarh PTB Big Breaking News

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनाई गई जीरो टॉलरेंस की नीति के मद्देनज़र पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा चलाए गए रिश्वत विरोधी अभियान के दौरान बलाक विकास एवं पंचायत अधिकारी मोगा के कार्यालय में पदस्थ तेजपाल सिंह पंचायत सचिव के खिलाफ रिश्वत लेने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

आज यहां यह जानकारी देते हुए पंजाब विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि विजिलेंस ब्यूरो की हेल्पलाइन पर गांव चुहरचक जिला मोगा निवासी संदीप सिंह द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत की जांच के बाद आरोपी पंचायत सचिव के खिलाफ यह मामला दर्ज किया गया है।

शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो में दर्ज शिकायत में आरोप लगाया था कि उसने डीडीपीओ मोगा को अपने गांव में एक नीची गली के पुनर्निर्माण के लिए आवेदन दिया था, जिसके बाद उक्त पंचायत सचिव ने उसे इस कार्य में मदद देने के बदले पांच हजार की रिश्वत देने के लिए कहा था।

इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो को प्राप्त दस्तावेजों के आधार पर जांच कर पंचायत सचिव के खिलाफ ब्यूरो के फिरोजपुर थाने में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Latest News