PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बीस लाख की ड्रग मनी के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार, बरामद हुए राइफल और छह कारतूस,

punjab amritsar crime one smuggler arrested with twenty lakh drug-money in amritsar

PTB Big न्यूज़ अमृतसर : अमृतसर में मेहता थाने की पुलिस ने हथियार और हेरोइन तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए गिरोह के एक शातिर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने यह गिरफ्तारी शुक्रवार की रात को की है जबकि तस्कर के 2 साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 20.80 लाख रुपये की ड्रग मनी भी बरामद की है।

एसपी (डी.) जुगराज सिंह ने गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमृतसर जिला में नाथ की खुई के रहने वाले मोहब्बतजीत सिंह के रूप में बताई। शनिवार को पुलिस लाइन देहात में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने बताया कि मेहता थाना के एसएचओ लवप्रीत सिंह बाजवा को सूचना मिली थी कि हेरोइन तस्करी गिरोह का सदस्य मोहब्बतजीत सिंह अपने अन्य साथियों के साथ मिल कर इनोवा कार से हेरोइन की सप्लाई देने के बाद ड्रग मनी के साथ जा रहा है।

इसके बाद मेहता थाना प्रभारी लवप्रीत सिंह ने इसकी सूचना आला अधिकारियों को देने के बाद इलाके में नाकेबंदी कर दी। इस दौरान ही पुलिस ने इनोवा कार को रोक कर तलाशी ली, तो उसके अंदर से 20 लाख रुपये ड्रग मनी बरामद हुई, तो एक तस्कर मोहब्बतजीत सिंह को काबू कर लिया गया। कार की तलाशी लेने पर उसके अंदर से एक डबल बैरल राइफल और इसके 6 कारतूस भी बरामद हुए।

जुगराज सिंह ने बताया कि आरोपी तस्कर मोहब्बतजीत सिंह से की गई पूछताछ में उसके दूसरे दो अन्य साथियों की पहचान नाथ की खुई निवासी गुरजीत सिंह उर्फ गोरा तथा 88 फुट रोड स्थित किरपाल कालोनी के कुलजीत सिंह उर्फ शिवा के रूप में हुई। पूछताछ में गिरफ्तार तस्कर ने बताया कि उसने 80 हजार रुपये ड्रग मनी अपने साथी गोरा के घर में छिपाकर रखी है। पुलिस ने दबिश के बाद ड्रग मनी तो बरामद कर ली, लेकिन आरोपी गोरा पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका।

मेहता थाना प्रभारी ने बताया कि मोहब्बतजीत के खिलाफ पहले मत्तेवाल थानाक्षेत्र में गोलियां चलाने, असलहा एक्ट, ब्यास थानाक्षेत्र में लूटपाट करने और रंजीत एवेन्यू थानाक्षेत्र में लूटपाट करने का मामला दर्ज है। मोहब्बतजीत सिंह के साथी शिवा पर सदर थाना में हत्या, रामबाग थाना में पुलिस से मारपीट और मोहाली थाना में डकैती का केस दर्ज है। थाना प्रभारी ने बताया कि तस्करी गिरोह के सदस्य गोरा के खिलाफ मेहता थाने में असलाह एक्ट का एक मामला दर्ज हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर उसके अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

Latest News