PTB Big न्यूज़ बठिंडा : अपने अक्सर धोखेबाजों के बारे में सुना होगा / लेकिन अपने कभी सुना है की किसी ने माननीय अदालत में खड़े होकर माननीय न्यायधीश को ही धोखा देखकर पत्नी से तलाक ले लिया हो / आई आपको पूरी हकीकत से रु-ब-रु करवाते हैं / दरसअल बठिंडा में अजीत रोड निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी से चल रहे विवाद के चलते उसे तलाक लेने के लिए अपनी असली पत्नी की जगह किसी ओर महिला को खड़ा कर अदालत से तलाक ले लिया,
जबकि आरोपित के खिलाफ उसकी पत्नी ने साल 2017 में दहेज का मामला दर्ज करवाया था / मामला का खुलासा तब हुआ, जब बठिंडा की अदालत ने पूरे मामले की जांच शुरू करवाई / थाना सिविल लाइन पुलिस ने अदालत के आदेशों पर आरोपित व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है / थाना सिविल लाइन के हवलदार महेशइंदर सिंह ने बताया कि हरजोत सिंह गिल JMIC बठिंडा की अदालत ने शिकायत भेजकर बताया कि
आरोपित कमलजीत बांसल निवासी अजीत रोड बठिंडा ने रीमा रानी निवासी गुरुद्वारा सिंह सभा वाली गली बठिंडा के साथ शादी की थी / साल 2017 में रीमा रानी ने अपने पति आरोपित कमलजीत बांसल के खिलाफ दहेज प्राताड़ना का मामला दर्ज करवाया था, जिसकी सुनवाई अदालत में चल रही थी / इस बीच आरोपित कमलजीत बांसल ने हरियाणा के सिरसा जिले की अदालत में अपनी रीमा रानी की जगह पर किसी और महिला को खड़ा कर झूठा तलाक ले लिया और उसकी पत्नी के नाम पर वरना कार को भी अपने नाम पर करवा ली /
पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल करने के बाद आरोपित पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है / आप यह खबर पढ़कर हैरान और परेशान हुए जरूर होंगे, लेकिन आपको यह भी बता दें कि माननीय न्यायधीश को माननीय अदालत में खड़े होकर गुमराह करने वाले व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज हो चूका है व अब वह सलाखों के पीछे जाने से बच नहीं सकता /








































