PTB News

Latest news
ट्रंप के ऐलान से शेयर बाजार में देखने को मिला भारी उछाल बिक्रम मजीठिया को लेकर कोर्ट ने सुनाया फैसला, थाने से समर्थक को छुड़ाने और दस्तावेज फाड़ने के लगे थे... जालंधर में हुआ भयानक सड़क हादसा, मां-बेटी की हुई मौके पर मौत पंजाब! जंडियाला गुरु में घर पर की तीन अज्ञात ने फायरिंग, लोगों में दहशत का माहौल, जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो...

अगर आप भी हैं टैटू बनबाने के शौकीन तो पहले पढ़ ले यह खबर,

If you are also fond of making tattoos then first read this news

PTB Big News यूपी : यूपी के बनारस में टैटू बनवाने का शौक कुछ लोगों को महंगा पड़ गया है। दरअसल, टैटू बनवाने के बाद 12 लोग HIV पॉजिटिव पाए गए हैं। दो महीने में अस्पताल में हुई जांच में 10 लड़के और दो लड़कियां एचआईवी संक्रमित पाई गई हैं। टैटू बनवाने से बड़ी संख्या में HIV संक्रमण की पुष्टि से हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, संक्रमित पाए गए सभी मरीजों की जांच पिछले दो महीनों में पंडित दीन दयाल जिला अस्पताल में कराई गई थी। अब 12 लोग HIV संक्रमित पाए गए हैं। अस्पताल की डॉक्टर के अनुसार, सभी में संक्रमण की वजह टैटू बनवाने के लिए संक्रमित निडल का इस्तेमाल करना है। यह जानकारी एंटी रेट्रो वायरल ट्रीटमेंट सेंटर की डॉक्टर की तरफ से दी गई है।

डॉक्टर के अनुसार, संक्रमित पाए गए सभी लोगों ने हाल ही में टैटू बनवाए थे। जिसके बाद इस सभी लोगों को लगातार बुखार आने के साथ ही कमजोरी हो रही थी। धीरे-धीरे उनका वजन भी कम हो रहा था। जब सभी ने जांच करवाई तो उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। जांच में ये भी पता चला है कि इन सभी संक्रमित लोगों ने किसी फेरीवाले या फिर मेले में टैटू गुदवाया था। डॉक्टर का कहना है कि निडल संक्रमित होने की वजह से सभी HIV संक्रमित हुए हैं।

Latest News