PTB News

Latest news
ट्रंप के ऐलान से शेयर बाजार में देखने को मिला भारी उछाल बिक्रम मजीठिया को लेकर कोर्ट ने सुनाया फैसला, थाने से समर्थक को छुड़ाने और दस्तावेज फाड़ने के लगे थे... जालंधर में हुआ भयानक सड़क हादसा, मां-बेटी की हुई मौके पर मौत पंजाब! जंडियाला गुरु में घर पर की तीन अज्ञात ने फायरिंग, लोगों में दहशत का माहौल, जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो...

पठानकोट-जालंधर नेशनल हाइवे पर जिंदा हैंड ग्रेनेड मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस,

Live hand grenade found on Pathankot-Jalandhar National Highway created a stir

PTB City News जालंधर : पठानकोट-जालंधर नेशनल हाईवे पर हिमाचल प्रदेश की डमटाल पहाड़ियों में जिंदा हैंड ग्रेनेड बम मिला. इसके बाद हिमाचल प्रदेश पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और सड़क पर पड़े पहाड़ी के मलबे से जिंदा हैंड ग्रेनेड बरामद किया। नेशनल हाईवे पर डमटाल की पहाड़ियों के पास जिंदा ग्रेनेड मिलने से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया. मौके पर पहुंची हिमाचल पुलिस ने नेशनल हाईवे की सुरक्षा के मद्देनजर हैंड ग्रेनेड के चारों तरफ घेरा बना लिया.

फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है. जानकारी के अनुसार, यह हैंड ग्रेनेड चीन का बना हुआ है. लेकिन पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आखिर यह हैंड ग्रेनेड यहां कैसे आया। जब मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें एक सूचना मिली थी कि यहां पर हैंड ग्रेनेड पड़ा हुआ है.

मौके पर पहुंचे तो यह हैंड ग्रेनेड जिंदा मिला है, जिसकी पिन निकली हुई है. फिलहाल इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं कि यह यहां पर कैसे आया. उन्होंने कहा कि कई साल पहले यहां पर आतंकी छिपे हुए थे, जिनकी मुठभेड़ भी हुई थी. हो सकता है कि यह हैंड ग्रेनेड उस समय का हो
फिर भी एक्सपर्ट इस पूरे मामले के बारे में जानकारी देंगे.

Latest News