PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

शिरोमणि अकाली दल पर मंडरा रहे हैं काले बादल, मजीठिया के जमानत मिलते ही जालंधर के चार नेताओं पर दर्ज हुई FIR,

jalandhar city case registered against four including akali leader walia of jalandhar Punjab

PTB City News जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : इन दिनों शिरोमणि अकाली दल पार्टी के अंदरूनी हालत अनुकल नहीं दिख रहे हैं / एक तरफ जहां खबर मिल रही है की पार्टी में अंदरूनी कलह चल रहा है वहीं आज शिरोमणि अकाली दल के बरिष्ट नेता बिक्रम मजीठिया को माननीय अदालत से जमानत मिल गई है, लेकिन उनके बाहर आने से पहले ही थाना मकसूदां की पुलिस ने अकाली नेता एचएस वालिया, पार्षद निर्मल सिंह निम्मा सहित चार लोगों के खिलाफ युवक को बंधक बनाकर विवादित जमीन पर कब्जा करने के मामले में केस दर्ज कर लिया है /

मिली जानकारी के अनुसार गांव कोटला के रहने वाले हरविंदर सिंह उर्फ सोनू ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसके दादा सरवन सिंह ने वर्ष 1962 में गांव कोटला में ही 26 कनाल जमीन इकरारनामा करके खरीदी थी / उनके दादा जमीन पर ही खेती करते रहे और बाद में पिता ने खेती करनी शुरू कर दी / काफी समय पहले उसके पिता ने ताया सुरिंदर सिंह व बुआ के साथ मिलकर जमीन अपने नाम करवाने के लिए अदालत में केस किया था /

वर्ष 2015 में पिता की मौत के बाद उसने जमीन पर खेती करनी शुरू कर दी। हरविंदर सिंह ने बताया कि मौत से पहले पिता बीमार थे और कोर्ट नहीं जा सकते थे / इस कारण अदालत ने ताया सुरिंदर सिंह व उसकी बुआ के नाम 26 कनालों में 13 कनाल जमीन की डिग्री दी थी / बाकी 13 कनाल जमीन सरकारी घोषित की गई थी /

हाईकोर्ट की शरण ली तो अदालती आदेश आया तो उसका ही जमीन पर कब्जा था / हाईकोर्ट में तारीख अक्टूबर 2022 है। उसने आरोप लगाए कि 7 अगस्त को जब वह कहीं बाहर गया हुआ था तो उसका छोटा भाई मोटर पर था / इस बीच नकाबपोश लोग एक्टिवा पर आए और भाई को रस्सियों से बांध दिया / बाद में ट्रैक्टर व अन्य वाहनों पर 7-8 लोगों ने उसकी बीजी हुई फसल तबाह कर दी /

इसके बाद वहां से 8 CCTV कैमरे व DVR भी चोरी कर ले गए / उसका कहना है कि उसके भाई ने देखा कि तेजधार हथियारों से उसके ताया सुरिंदर कोटला, पार्षद निर्मल निम्मा निवासी बलदेव नगर, सतपाल शर्मा निवासी पृथ्वी नगर और अकाली नेता एचएस वालिया खड़े थे, जिन्होंने मारपीट की और वहां से चले गए / मकसूदां की पुलिस ने सुरिंदर सिंह, पार्षद निर्मल निम्मा, अकाली नेता एचएस वालिया व सतपाल शर्मा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है / फ़िलहाल इस संबंध में पुलिस के अधिकारी कुछ भी बयान देने से बच रहे हैं /

Latest News