PTB News

Latest news
आम जनता पर महंगाई का बड़ा अटैक! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ इजाफा री-एग्जाम! NEET-UG परीक्षा की नई तारीख का हुआ ऐलान, हाई लेवल मीटिंग के बाद लिया गया फैसला, जालंधर! संत सीचेवाल के प्रयासों से वापिस आया मलेशिया में फंसा युवक, जालंधर! BSF कैंप के बाहर हुए ब्लास्ट को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान का निकला मास्... कांग्रेस ने वीडी सतीशन को बनाया केरलम का नया मुख्यमंत्री, क्या! जालंधर में राजनीति की भेंट चढ़ा "बालाजी संकीर्तन", किसने दिया भजन गायक को रोकने के लिए पैसों का... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स...

ये कहां का है इंसाफ? भारतियों को 833 दिन तो चीन को 2 दिन में दे रहा है अमेरिका वीज़ा,

indian visa applicants require wait time two years just for getting appointment us government website showed two days for china

PTB Big न्यूज़ विदेशी डेस्क : भारत से अमेरिका जाने वालों को वीजा के लिए 2 साल तक का लंबा इंतजार करना पड़ रहा है और इससे उन्हें खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है / भारतीय लोगों की नाराजगी और शिकायत के बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कल बुधवार को अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के समक्ष भारत से अमेरिकी वीजा आवेदनों के काफी संख्या में लंबित होने का मुद्दा उठाया /

अमेरिका ने इसके लिए कोरोना महामारी को बड़ी वजह बताया जबकि उनकी वेबसाइट यह बता रहा है कि बीजिंग के लिए वीजा आवेदन को 2 दिन में निपटा दिया जा रहा है, जबकि दिल्ली से आए आवेदन को 848 दिन लगते हैं / अमेरिकी विदेश विभाग की वेबसाइट से यह पता चलता है कि दिल्ली से आए वीजा आवेदन के लिए 833 दिनों का तो मुंबई से 848 दिनों की अपॉइंटमेंट वेटिंग टाइम है, जबकि इसके उलट चीन की राजधानी बीजिंग के लिए वेटिंग टाइम महज 2 दिन का है तो पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद से आए आवेदन के लिए वेटिंग टाइम 450 दिन है /

जबकि स्टूडेंट वीजा के लिए, दिल्ली और मुंबई से वेटिंग टाइम 430 दिन है तो राजधानी में विजिटर वीजा के लिए 833 दिन जबकि अन्य वीजा के लिए 390 दिनों का वेटिंग टाइम है / इसी तरह मुंबई में विजिटर वीजा के लिए 848 दिनों तो अन्य वीजा के लिए 392 दिनों का इंतजार करना पड़ रहा है / हैरानी की बात यह है कि यह स्टूडेंट वीजा के लिए इस्लामाबाद के लिए महज एक दिन की वेटिंग टाइम है, जबकि बीजिंग के लिए दो दिन. विजिटर वीजा के लिए इस्लामाबाद से आए आवेदन का वेटिंग टाइम 450 दिन का है, तो वहीं बीजिंग के लिए विजिटर वीजा हो या स्टूडेंट वीजा दोनों के लिए वेटिंग टाइम 2 दिन का ही है /

इससे पहले भारतीय लोगों की समस्या के बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कल अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के साथ भारत से वीजा आवेदनों के बैकलॉग को उठाया था, हालांकि इस मसले पर शीर्ष अमेरिकी राजनयिक ने कहा कि वह इस मामले के प्रति संवेदनशील हैं और इसे सुलझाने के लिए उनके पास योजना है / एंटनी ब्लिंकन ने भारतीय नागरिकों के वीजा आवेदनों के लंबित होने के लिए कोविड-19 महामारी को जिम्मेदार ठहराया / अमेरिका द्वारा मार्च 2020 में कोरोना महामारी के कारण दुनिया भर में लगभग सभी वीजा आवेदनों पर आगे बढ़ने की प्रक्रिया को रोकने के बाद अमेरिकी वीजा सेवाएं अब लंबित आवेदनों के निस्तारण की कोशिश कर रही हैं /

Latest News

Latest News