PTB News

Latest news
आम जनता पर महंगाई का बड़ा अटैक! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ इजाफा री-एग्जाम! NEET-UG परीक्षा की नई तारीख का हुआ ऐलान, हाई लेवल मीटिंग के बाद लिया गया फैसला, जालंधर! संत सीचेवाल के प्रयासों से वापिस आया मलेशिया में फंसा युवक, जालंधर! BSF कैंप के बाहर हुए ब्लास्ट को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान का निकला मास्... कांग्रेस ने वीडी सतीशन को बनाया केरलम का नया मुख्यमंत्री, क्या! जालंधर में राजनीति की भेंट चढ़ा "बालाजी संकीर्तन", किसने दिया भजन गायक को रोकने के लिए पैसों का... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स...

आईवी वल्र्ड स्कूल में शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस पर विभिन्न गतिविधियॉं करवाईं गईं,

Various activities were organized on the birthday of Shaheed Bhagat Singh at Ivy World School

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : आईवी वर्ल्ड स्कूल, जालंधर में छात्रों को शहीद भगत सिंह जी के प्रेरणादायक जीवन, राष्ट्र के प्रति प्रेम, बलिदान की भावना को समझाने के उद्देश्य से उनके जन्मदिन के अवसर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।जिसमें सभी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।विद्यालय में छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न गतिविधियाँ करवाई जाती हैं, जोकि छात्रों की आतंरिक और छिपी हुई प्रतिभा को निखारने में सहायक सिद्ध होती हैं।

इसी श्रृंखला में एक नई कड़ी को जोड़ते हुए विद्यालय में छात्रों के मन में शहीदों के प्रति सम्मान और देश के लिए किए गए उनके बलिदान को समर्पित जैसे – पोस्टर बनाना, कविता वाचन, गीत गायन और भाषण आदि विभिन्न गतिविधियॉं करवाई गईं।छात्रों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया और अपने विचार अनेक माध्यमों से व्यक्त किए, जिसे देखकर व सुनकर सभी के मन में देश सेवा की भावना भर गई।

छात्रों ने शहीद भगत सिंह जी जीवन से यह प्रेरणा भी ली कि यदि मनुष्य में साहस और वीरता का भाव हो तो वह छोटी सी आयु में भी महान कार्य कर सकता है। श्रीमती एस.चौहान , प्रधानाचार्या आईवी वर्ल्ड स्कूल ,जालंधर ने इस कार्य के लिए आइवियन्स द्वारा किए गए प्रयत्नों और उत्साह की खूब प्रशंसा की ।

वासल एजुकेशनल सोसाइटी के प्रधान के.के वासल जी, चेयरमैन संजीव वासल, उपाध्यक्ष श्रीमती ईना वासल, सी. ई.ओ राघव वासल तथा निर्देशिका श्रीमती अदिती वासल ने भी सभी छात्रों तथा शिक्षकों के प्रयत्नों की सराहना की और कहा भविष्य में भी इस प्रकार की गतिविधियाँ करवाई जाएंगी जिससे छात्रों में देशसेवा की भावना विकसित हो सके और वे जागरूक नागरिक बन सकें।

Latest News

Latest News