PTB News

Latest news
आम जनता पर महंगाई का बड़ा अटैक! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ इजाफा री-एग्जाम! NEET-UG परीक्षा की नई तारीख का हुआ ऐलान, हाई लेवल मीटिंग के बाद लिया गया फैसला, जालंधर! संत सीचेवाल के प्रयासों से वापिस आया मलेशिया में फंसा युवक, जालंधर! BSF कैंप के बाहर हुए ब्लास्ट को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान का निकला मास्... कांग्रेस ने वीडी सतीशन को बनाया केरलम का नया मुख्यमंत्री, क्या! जालंधर में राजनीति की भेंट चढ़ा "बालाजी संकीर्तन", किसने दिया भजन गायक को रोकने के लिए पैसों का... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स...

जालंधर में ट्रैफिक की समस्या से जूझ रहे यह मेन बाजार होंगे वन-वे, दोपहिया वाहनों को ही मिलेगी इज्जत,

punjab jalandhar news bhagat singh chowk phagwara gate adda tanda will be one way only two wheelers will be able to go

PTB Big न्यूज़ जालंधर : कारों और दोपहिया वाहनों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, जिस कारण रास्ते अब और व्यस्त हो गए हैं। इन पर जाम जैसी स्थिति बनी रहती है। इससे राहत के लिए ट्रैफिक पुलिस उन रास्तों का सर्वे करवा रही है। जहां इस समय सबसे ज्यादा ट्रैफिक है और उन रास्तों को केवल टू व्हीलर की आवाजाही के लिए ही खोला जाएगा। इन रास्तों पर भारी वाहनों व कारों तक पर भी पूरी तरह से रोक लगा दी जाएगी।

सिटी में अभी 4 वन-वे जोन हैं और 3 नए तैयार किए जा रहे हैं। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने उन 3 वन-वे जोन को ढूंढ लिया है और जल्द ही सर्वे रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंपी जाएगी और फिर ट्रैफिक को संभालने का काम शुरू हो जाएगा। ट्रैफिक पुलिस ने भगत सिंह चौक, फगवाड़ा गेट और अड्डा टांडा चौक को वन-वे घोषित करने का निर्णय लिया है। इन चौकों की तरफ केवल छोटे वाहन ही जा सकेंगे।

सारा दिन इन चौक चौराहों पर वाहनों की लंबी लाइनें लगी रहती हैं और जाम जैसी स्थिति बनी रहती है। इस बारे में एसीपी ट्रैफिक प्रीत कंवलजीत सिंह ने कहा कि तीन नए जोन स्थापित होने के बाद कहीं से भी हैवी व्हीकल गुजरने नहीं दिए जाएंगे। सभी सातों जोन में एक नियम लागू कर दिया जाएगा। इसके लिए मुलाजिमों के साथ मीटिंग की जाएगी। सख्त हिदायतें दी जाएंगी कि किसी भी हालत में ट्रैफिक व्यवस्था को न बिगड़ने दिया जाए।

Latest News

Latest News