PTB News

Latest news
आईवी वर्ल्ड स्कूल ,जालंधर में 'पृथ्वी दिवस' समारोह का आयोजन, एचएमवी द्वारा सत्र 2026-27 के लिए स्पोर्ट्स ट्रायल की घोषणा, पी सी एम एस कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने एम एस सी फैशन डिजाइनिंग सेमेस्टर-I के नतीजों में शानदार प्रदर... इनोसेंट हार्ट्स ने उत्साह और पर्यावरण-अनुकूल गतिविधियों के साथ मनाया 'वर्ल्ड अर्थ डे' सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं ने विश्व पृथ्वी दिवस मनाया, आज है! पहलगाम हमले की पहली बरसी, छावनी बनी कश्मीर घाटी, मंजर याद कर आज भी सिहर उठता है हर देश वासी क... SpiceJet की फ्लाइट में यात्री को आया हार्ट अटैक, हुई मौत, विमान की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, मचा हड़कंप हर-हर महादेव की गूंज के साथ शुरू हुई Kedarnath Dham Yatra 2026, खुले केदारनाथ के कपाट, मोबाइल को लेक... जालंधर : जूस बार की आड़ में शराब का किया जा रहा था अवैध कारोबार, तस्कर गिरफ्तार, भक्तों की आस्था से खिलवाड़! मां वैष्णो देवी मंदिर के चढ़ावे में निकली 95% चांदी नकली,

सुधीर सूरी का रहा हमेशा आपत्तिजनक बयान व विवादों से नाता, खालिस्तानी आतंकियों व सिखों को करता था हमेशा टारगेट, कितने थे दर्ज पर्चे,

punjab amritsar news sudhir suri murder case 6 cases were registered against him in punjab

PTB Big Exclusive न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : पंजाब के अमृतसर में कत्ल किए हिंदू नेता सुधीर सूरी को पंजाब पुलिस की Y कैटेगरी की सिक्योरिटी मिली हुई थी। सूरी की सुरक्षा में 15 पुलिसकर्मी और एक पायलट जिप्सी थी। 5 पुलिसकर्मी उनके घर पर रहते थे। इसके बावजूद दिनदहाड़े 5 गोलियों से भूनकर सूरी का मर्डर कर दिया गया। सुधीर सूरी 2010 में उस समय लाइमलाइट में आए थे, जब उन्होंने पाकिस्तान और उनकी खुफिया एजेंसी ISI पर बयानबाजी शुरू की,

हालांकि बाद में सिखों और खालिस्तानियों पर आपत्तिजनक बयान से वह विवादों में घिर गए। सूरी कनाडा बैठे गैंगस्टर आतंकी लखबीर सिंह लंडा के निशाने पर था। कुछ दिन पहले ही लंडा के कुछ गुर्गे अमृतसर में पकड़े गए थे, जिन्होंने पूछताछ में कहा था कि उन्हें सूरी को मारने का टारगेट भी मिला हुआ था। इसके बाद आशंका जताई जा रही है कि सूरी के मर्डर के पीछे कहीं पाक ISI और खालिस्तानी आतंकियों का गठजोड़ तो नहीं है।

सूत्रों की मानें तो सूरी की सिक्योरिटी को लेकर केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने पंजाब पुलिस को 2 दिन पहले इनपुट भी भेजा था हालांकि DGP गौरव यादव ने केस की इस स्टेज पर इस बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। सुधीर सूरी ने पहले हमेशा ही पाकिस्तान व ISI के खिलाफ बयानबाजी की, हालांकि 2016 के बाद उन्होंने खालिस्तान व सिखों के खिलाफ बयानबाजी करनी शुरू कर दी। जिसके बाद उन्हें लगातार सिख संगठनों व खालिस्तानी समर्थकों की तरफ से धमकियां मिला करती थी। पंजाब सरकार ने Y कैटेगरी की सुरक्षा उपलब्ध करवाई।

सूरी के खिलाफ पंजाब के विभिन्न थानों में तकरीबन 6 मामले दर्ज थे। जिनकी सुनवाई कोर्ट में चल रही थी। इस दौरान कई बार सुधीर सूरी को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था। 2020 में तो सुधीर सूरी को पुलिस इंदौर से पकड़ कर लाई थी। सूरी के खिलाफ यह सभी केस कोर्ट में चल रहे थे। सुधीर सूरी ने 2016 में अमृतसर में अपने एक भाषण में खालिस्तानियों को खुलकर धमकी दी थी। उन्होंने धमकियां देते हुए कहा था कि अगर वह एक हिंदू को मारेंगे तो वह उनके 10 गिराएंगे।

इसके बाद से ही वह लगातार विवादों में घिरने लगे। सिख अगर बंद की कॉल देते तो वह इसका विरोध करना शुरू कर देते। सुधीर सूरी का सबसे अधिक विवादित बयान 2019 में सामने आया था। उन्होंने सिख महिलाओं के बारे में आपत्तिजनक व शर्मसार करने वाले शब्द बोले थे। जिसके बाद सिख संगठन व खालिस्तानी समर्थकों ने खुलकर उन्हें जान से मारने की धमकियां देना शुरू कर दिया था। पंजाब पुलिस और दिल्ली पुलिस के सांझे प्रयास से बीते दिनों कटड़ा आहलूवालिया से तीन आरोपियों को AK47 व हथियारों के साथ पकड़ा गया था।

तरनतारन में कपड़ा व्यापारी की हत्या करने वाला भी इसी ग्रुप का था। जिसे कनाडा में बैठा गैंगस्टर आतंकी लखबीर लंडा चला रहा था। आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में जानकारी दी थी कि उन्हें अमृतसर के हिंदू नेता सुधीर सूरी को मारने की भी जिम्मेदारी दी गई है। पंजाब के अमृतसर में शुक्रवार को हिंदू नेता सुधीर सूरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूरी को पुलिस प्रोटेक्शन मिला हुआ था, इसके बावजूद उन्हें अमृतसर में गोपाल मंदिर के बाहर 5 गोलियां मारी गईं। वे मंदिर के बाहर मूर्तियों की बेअदबी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे।

Latest News

Latest News