PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : डेरा प्रेमी प्रदीप सिंह की अज्ञात बाइक सवारों द्वारा गोली मार कर हत्या कर दी गई है। लेकिन अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है। आपको यह भी बता दें कि सुबह जब प्रदीप सिंह अपनी दुकान खोलने जा रहा था तो बाइक पर सवार कुछ लोगों द्वारा उस पर फायरिंग कर दी गई
जिस में प्रदीप सिंह की मौत हो गई और उनके गनमैन को जख्मी हालत में मेडिकल हस्प्ताल दाखिल करवाया गया। इस मामले की ज़िम्मेदारी गोल्डी बरार द्वारा ली जा रही है। जिसके चलते गोल्डी बरार ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट भी शेयर की है। जिसमें उसने लिखा है की मैं गोल्डी बरार डेरा प्रेमी प्रदीप सिंह के कत्ल की ज़िम्मेदारी लेता हुँ।








































