PTB News

Latest news
पंजाब : 450 करोड़ की पकड़ी ड्रग्स, 64 किलो हेरोइन के साथ 2 तस्कर किये गिरफ्तार, DGP गौरव यादव, डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों सहित साइकिलोथान में लिया हिस्सा, जिला वासियों से की नशे के खिलाफ एकजुट ... कैबिनेट ने दी 1000 पुलिस कॉस्टेबल भर्ती को मंजूरी, देश की सबसे बड़ी कंपनी TCS के कर्मचार‍ियों पर लगे गंभीर इल्जाम, दर्ज हुई 9 FIR, जाने पूरा मामला, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की छात्रा ने GNDU में पहला स्थान हासिल किया, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿੱਚ ਅੰਬੇਡਕਰ ਜੈਯੰਤੀ ਮੌਕੇ ਵਿਸ਼ੇਸ ਲੈਕਚਰ, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की छात्रा सिमरनप्रीत कौर ने ASMITA अंडर-13 नेशनल फुटबॉल लीग सेमी... पंजाब में स्कूल टीचर पर फेंका एड्सग्रस्त भांजे ने तेजाब, चेहरा झुलसा, 2 बच्चे भी आए चपेट में, जालंधर के Swami Sant Dass Public School में छात्रों में हुई खूनी झड़प, तेजधार हथियारों से किया हमला,... NSA हटने के बावजूद! हाईकोर्ट ने दिया जेल में बंद सांसद अमृतपाल को लेकर बड़ा आदेश

पंजाब के इस स्कूल में सुबह के समय हुए जोरदार धमाके से मचा हड़कंप, श्री मुक्तसर साहिब

There was a huge explosion while cooking mid day meal Sri Muktsar Sahib Punjab

PTB Big न्यूज़ श्री मुक्तसर साहिब : पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब से एक बड़ी खबर सामने आ रही है / जहां के अधीन पड़ते एक सरकारी प्राइमरी स्कूल में मिड डे मील बनाते समय अचानक हुए जोरदार धमाके से हड़कंप मच गया / मिली जानकारी के अनुसार यह धमाका कुक्कर फटने के कारण हुआ बताया जा रहा है,

बताया जा रहा है कि जब कुक्कर फटा उस समय एक मिड डे मील वर्कर रसोई में कार्य कर रही थी / कुक्कर फटने के कारण जानी नुक्सान से बचाव रहा, परंतु रसोई में बड़ा धमाका हुआ / स्कूल की रसोई में कार्य कर रही मिड डे मील वर्कर राजविंदर कौर ने बताया कि वह बच्चों के लिए खाना बना रही थी कि इस दौरान अचानक ही कुक्कर फट गया /

कुक्कर फटने के कारण बड़ा धमाका हुआ व कुक्कर में बन रही चने की दाल रसोई की दीवारों पर जा गिरी व रसोई में धुआं फैल गया / उसने बताया कि कुक्कर फटने की आवाज सुनकर स्कूल का समूह स्टाफ रसोई के पास पहुंच गया / राजविंदर कौर ने बताया कि मिड डे मील वर्कर गत लंबे समय से स्कूलों में कार्य कर रही है / ज्यादातर वर्कर गरीब घरों से हैं / इस जोखिम भरे कार्य के लिए सरकार उन्हें सिर्फ 3 हजार रुपए माह वेतन देती है जिससे घर का गुजारा भी नहीं होता /

न तो उन्हें कोई बीमा सुविधा दी गई है व न ही वेतन में बढ़ौतरी की जा रही है / उन्होंने सरकार से मांग की कि उनके वेतन में बढ़ौतरी की जाए, बीमे की सुविधा दी जाए व अन्य सुविधाएं दी जाएं / आपको यह भी बता दें कि साल 2004 में मिड मील योजना शुरू की गई थी तब से लेकर अब तक न तो अकाली दल, न कांग्रेस व न ही मौजूदा आप सरकार ने मिड डे मील वर्करों को सुविधा देने की बात की है /

Latest News

Latest News