PTB Big न्यूज़ अमृतसर : पंजाब के अमृतसर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है / जहां की स्थानीय पुलिस को उस समय बड़ी सफतला मिली जब पुलिस ने 3 हैंड ग्रेनेड्स के साथ दो आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया / मिली जानकारी के अनुसार यह दोनों ही आतंकी फिरोजपुर के रहने वाले हैं और अमृतसर से पठानकोट की तरफ से रहे थे /
सूचना के आधार पर पुलिस ने नाका लगाकर दोनों आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की / मिली जानकारी के अनुसार फिरोजपुर के रहने वाले प्रकाश सिंह और अंग्रेज सिंह दो आतंकियों को अमृतसर पुलिस ने गिरफ्तार किया है / यह दोनों ही आरोपी कार पर सवार होकर पठानकोट की तरफ जा रहे थे / अमृतसर की मकबूलपुरा पुलिस को इसकी सूचना मिली, जिसके बाद स्पेशल नाका लगाया गया था /
जहां आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिली है / पुलिस ने फिलहाल दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है / दोनों से पुलिस ने तीन हैंड ग्रेनेड्स के अलावा एक मोटरसाइकिल और 1 लाख रुपए भी मिले हैं / सूचना है कि यह दोनों आरोपी ग्रेनेड्स को पाकिस्तान से मिली लोकेशन से उठाकर आगे डिलीवर करने की तैयारी में थे /








































