PTB News

Latest news
पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की छात्रा ने GNDU में पहला स्थान हासिल किया, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿੱਚ ਅੰਬੇਡਕਰ ਜੈਯੰਤੀ ਮੌਕੇ ਵਿਸ਼ੇਸ ਲੈਕਚਰ, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की छात्रा सिमरनप्रीत कौर ने ASMITA अंडर-13 नेशनल फुटबॉल लीग सेमी... पंजाब में स्कूल टीचर पर फेंका एड्सग्रस्त भांजे ने तेजाब, चेहरा झुलसा, 2 बच्चे भी आए चपेट में, जालंधर के Swami Sant Dass Public School में छात्रों में हुई खूनी झड़प, तेजधार हथियारों से किया हमला,... NSA हटने के बावजूद! हाईकोर्ट ने दिया जेल में बंद सांसद अमृतपाल को लेकर बड़ा आदेश पंजाब में एक के बाद एक रेड जारी, अब AAP मंत्री के 13 ठिकाने पर दूसरी बार ED की बड़ी करवाई, चर्चे! अफ्रीकी युवक व हिमाचली युवती के, यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान हुए प्यार के बाद हिंदू रीति-रि... सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स के छात्रों ने 10वीं के नतीजों में किया ग्रुप का नाम रोशन, इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब, लोहारां में इंटर- स्कूल डे- नाइट फुटसल चैंपियनशिप के तीसरे सीजन का आरं...

पंजाब पुलिस की शह पर चकता है नेशनल हाईवे पर सेक्स रैकेट, जंगल में बिस्तर लगा चलता है पूरा रैकेट, 200 से 500 रूपये में लगती है बोली,

punjab Ludhiana sex racket running national highway ludhiana aids disease being served youth Big Breaking News Sex Video

PTB Big न्यूज़ लुधियाना : पंजाब के जिला लुधियाना में सेक्स रैकेट धड़ल्ले से चल रहे हैं। गली, मोहल्ले, होटल के साथ-साथ अब नेशनल हाईवे पर भी जिस्मफरोशी का गंदा धंधा चल रहा है। लुधियाना के जालंधर बाईपास नजदीक कुछ महिलाएं जंगलों में जिस्मफरोशी कर रही हैं। इन महिलाओं ने आगे दलाल भी रखे हैं और खुद भी हाईवे पर युवाओं को शिकार बनाने के लिए बैठी रहती हैं। हाईवे पर ये कोई नया धंधा शुरू नहीं हुआ। ये धंधा कई वर्षों से चल रहा है और इस धंधे में पुलिस और वन विभाग के कर्मचारी भी शामिल हैं। ये कारोबार सिर्फ जंगल में ही नहीं बल्कि ट्रकों के बीच में भी चल रहा है।

इन महिलाओं के ग्राहक कई किलोमीटर का सफर तय करने वाले ट्रक चालक और नाबालिग होते हैं। इतना ही नहीं इस धंधे में लगी कुछ महिलाएं स्वयं ही ग्राहक तालाश लेती हैं। हाईवे पर यह गंदा काम दिन और रात दोनों समय चल रहा है। वहीं खाली सुनसान जगह पर वाहन चालक मौज-मस्ती के लिए डेरा जमाते हैं। इन जंगलों के अंदर और बाहर जिस्मफरोशी जिस कदर से चल रही है इससे साफ जाहिर होता कि पुलिस की मिलीभगत से ये कारोबार चलाया जा रहा है।

जब इस जिस्मफरोशी के धंधे का स्टिंग ऑपरेशन एक निजी समाचार ग्रुप ने किया तो सामने आया कि महिलाओं ने जंगल में बिस्तर लगाए हैं। जहां शारीरिक संबंध बनाए जाते हैं। जंगल में गंदगी के बीच बिस्तर लगा ये महिलाएं लोगों को बीमारियां परोस रही हैं। महिलाओं ने खुद बताया कि उनकी पुलिस से मिलीभगत है।

punjab Ludhiana sex racket running national highway ludhiana aids disease being served youth Big Breaking News Sex Video

इस कारण ये जंगल बहुत सेफ है। यहां आज तक कभी पुलिस की रेड नहीं हुई। जिस्मफरोशी का धंधा करने वाली इन महिलाओं ने बताया कि वह 200 रुपए में यह गंदा धंधा करती हैं। ये धंधा वह करीब 12 से 15 साल पहले से करती आ रही हैं।

पुलिस के कर्मचारी भी उन्हें अच्छे से जानते हैं। महिला ने बताया कि जंगल में सेक्स करना आसान काम नहीं है। पुलिस कर्मचारियों से लेकर वन विभाग तक उन्हें सेटिंग करनी पड़ती है। महिला ने बताया कि ये जगह सेफ है। रोजाना मोटरसाइकिल पर आने वाले पुलिस कर्मचारी उससे 500 से 700 रुपए लेते हैं। ये पैसे प्रति महिला के हिसाब से लिए जाते हैं। जंगल सरकारी है, जिस कारण वन विभाग का भी एक कर्मचारी उनसे रोजाना के 200 रुपए प्रति महिला से उगाही करता है। महिला ने बताया कि इसी जंगल में उसके साथ की दो महिलाएं पहले मर चुकी हैं।

जिनके शव इसी जंगल से मिले थे। वे महिलाएं चिट्‌टा का नशा करती थी। नशे की पूर्ति के लिए वह युवकों से अवैध संबंध बनाती थी। सूत्रों के मुताबिक इस हाईवे के जंगल में युवा और महिलाएं चिट्‌टा का नशा भी करते हैं, लेकिन जिला पुलिस कार्रवाई करने से गुरेज करती है। वहीं आस-पास के लोगों का कहना है कि जंगल में रोजाना युवाओं की भीड़ लगी रहती है। कई बार इन्हें भगाने की भी कोशिश की,लेकिन इनके साथ के दलाल लोगों से झगड़ पड़ते हैं। पुलिस को यदि कोई शिकायत भी करता है तो उसकी सुनवाई नहीं होती।

Latest News

Latest News