PTB News

Latest news
जालंधर : PAP मुख्यालय में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस, DGP गौरव यादव ने पुलिस शहीदों को दी भावपूर्ण ... CM मान का कटा दिल्ली एयरपोर्ट पर 50,000 रूपये का चालान, 3 घंटे रोका Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में हुआ बड़ा खुलासा, शूटरों के निशाने पर थे कई दिग्गज एक्टर LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ...

सीटी पब्लिक स्कूल में मनाया गया वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह नवरस- जीवन का सार,

Annual Day Celebration in CT Public School Navras The Essence of Life Jalandhar

PTB News शिक्षा : सीटी पब्लिक स्कूल ने नवरस -जीवन का सार थीम पर वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह बड़े धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत चरणजीत सिंह चन्नी सीटी ग्रुप के चेयरमैन, को -चेयरपर्सन परमिंदर कौर डॉ मनबीर सिंह सीटी ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर हरप्रीत सिंह

सीटी ग्रुप के वाईस चेयरमैन सीटी पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल दलजीत राणा, वाईस प्रिंसिपल सुखदीप कौर के द्वारा ज्योति प्रज्जलित करके हुई। इस उत्सव में छात्रों द्वारा स्वागत नृत्य कव्वाली, वेस्टर्न डांस , हास्य से भरपूर पंजाबी नाटक, देशभक्ति माइम, और भांगड़ा जैसे परफॉरमेंस लोगो बेहद पसंद आये।

प्रिंसिपल दलजीत राणा ने पिछले सेशन की वार्षिक रिपोर्ट के माध्यम से स्कूल की उपलब्धियों को साझा किया। इसके साथ ही मेधावी छात्र लगभग 37 छात्रों को सम्मानित किया गया और अन्य इंटर स्कूल और सहोदय प्रतियोगिताओं में विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

उन्होंने कहा की सीटी पब्लिक स्कूल 25 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में नित्य नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। चेयरमैन चरणजीत सिंह चन्नी ने अपने संबोधन में कहा कि सीटी पब्लिक स्कूल जालंधर के जानेमाने स्कूलों मैं से एक है और इस स्कूल ने शिक्षा के माध्यम में 25 साल पूरे किए है और इस सफलता की इतनी ऊंचाई तक ले जाने का श्रेय पूरी सीटी टीम के मेंबर और उनके द्वारा समर्पित प्रयासों को जाता है।

उन्होंने आगे कहा कि स्कूल सीखने के सभी क्षेत्रों में मुख्य भूमिका निभाता है और खुद के लिए एक जगह बनाने के लिए स्कूल को बधाई देता हूं। प्रिंसिपल दलजीत राणा और वाइस प्रिंसिपल सुखदीप कौर ने सभी का धन्यवाद किया समारोह में उपस्थित सभी लोगों का हार्दिकअभिनंदन किया और इसके साथ कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Latest News