PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

KMV कॉलेजिएट स्कूल की हैंडबॉल टीम ने स्टेट स्तर पर किए मेडल प्राप्त,

KMV Collegiate Sr. Sec. School handball team bags medal at state level Jalandhar

PTB News शिक्षा : के.एम.वी. कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जालंधर की हैंडबॉल टीम ने एक बार फिर से अपनी मेहनत, लगन एवं खेल के प्रति समर्पण को प्रस्तुत करते हुए पंजाब स्टेट हैंडबॉल चैंपियनशिप में से सिल्वर मेडल प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया /

तरनतारन में आयोजित हुई हैंडबॉल अंडर-19 प्रतियोगिता में रितिका, राधा, मंजू, सुमनदीप, रानी कुमारी, सानिया महे, निशा और राज नंदिनी की टीम ने पूरे जोश एवं जज्बे के साथ खेलते हुए सभी का दिल जीता / विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस विशेष उपलब्धि के लिए खिलाड़ियों को मुबारकबाद देते हुए बताया कि कन्या महा विद्यालय के द्वारा खिलाड़ी छात्राओं को नि:शुल्क रहने,

खाने-पीने एवं शिक्षा की सुविधाओं के साथ-साथ स्टेट- ऑफ-दि-आर्ट जिम्नेज़ियम, खुली प्लेग्राउंडज़ एवं उत्तम कोचिंग मुहैया करवाने के लिए सदा गंभीर प्रयत्न किए जाते रहते हैं तथा ऐसी असाधारण सुविधाएं खिलाड़ी छात्राओं को अपनी प्रतिभा को पेश करते हुए शानदार सफलताएं प्राप्त करने में सहायक साबित होती हैं / आगे बात करते हुए /

उन्होंने यह भी कहा कि KMV उन छात्राओं को यह सारी सुविधाएं प्रदान करना जारी रखेगा जो खेल के क्षेत्र में अपनी योग्यता निरंतर रूप से जारी रखेंगीं / इसके साथ ही उन्होंने इस विशेष उपलब्धि के लिए फिज़िकल एजुकेशन विभाग से डॉ. देवेंद्र सिंह, सुश्री बलदीना एवं कोच श्री गुरप्रीत सिंह और श्री संजीव कुमार के द्वारा खिलाड़ी छात्राओं को प्रदान किए जाते उचित मार्गदर्शन की भी भरपूर सराहना की /

Latest News