PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

औरों को नसीहत खुद मियां फजीहत, पुलिस कर्मी अपनी ही शादी में करता दिखा फायरिंग, FIR दर्ज,

punjab amritsar majitha police registered an fir diljot singh himself posted in the police station kathunangal

PTB Big न्यूज़ अमृतसर : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान व पंजाब के डीजीपी द्वारा गन कल्चर को खत्म करने के लिए शादी व धार्मिक समारोह में हथियारों की नुमाइश पर पूरी तरह से पाबंदी लगा रखी है, लेकिन उसके बावजूद भी कुछ लोग बाज नहीं आ रहे हैं / ऐसा ही एक मामला उस समय सामने आया जब पंजाब पुलिस का कर्मी जोकि अमृतसर का रहने वाला है अपनी ही शादी में फायरिंग करता दिखाई दिया, जिसका वीडियो अब लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर थाना मजीठा पुलिस ने कांस्टेबल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है /

मिली जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो में गोलियां चलाने वाला थाना कत्थूनंगल में तैनात कांस्टेबल दिलजोध सिंह है / थाना मजीठा के अंतर्गत आने वाले गांव भंगाली कला में रहने वाला दिलजोध बीते दिनों अपने ही घर में अपनी शादी की डीजे पार्टी में दोनों हाथों में पिस्टल लेकर फायरिंग कर रहा था / उसने कई राउंड फायर किए, जिसका वीडियो बना कर किसी ने सोशल मीडिया पर पब्लिसिटी के लिए वायरल कर दिया, लेकिन वीडियो वायरल होते ही दिलजोध के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई हैं /

वीडियो वायरल हो जाने के बाद थाना मजीठा की पुलिस ने जांच शुरू की, जिसमें सामने आया कि वीडियो गांव भंगाली कलां का है / फायरिंग करने वाला कोई और नहीं पुलिस विभाग का ही कांस्टेबल है / इसके बाद पुलिस ने दिलजोध के खिलाफ IPC 188 और 336 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है / ऐसे में सवाल यह उठता है कि पंजाब पुलिस सबसे पहले अपने मुलाजिमों की चेकिंग करे, साथ ही यह भी चेक जरूर करे की जिन मुलजीनों के पास रोजाना हथियार होते हैं उनको कोई डिप्रेशन तो नहीं क्योंकि आये दिन पुलिस कर्मियों द्वारा आत्महत्या कर लेने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं और उसके बाद अवैध रूप से हथियार रखने वालों पर करवाई की जाये /

Latest News