PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

पंजाब के DGP IPS गौरव यादव का बड़ा बयान, घर-घर जाकर होगी हर असला लाइसेंस धारक की जांच, पुलिस को मिले सख्त निर्देश,

Punjab DGP Gaurav Yadav big statement door to door investigation will be done on every arms license holder strict instructions to the police

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब में पिछले कुछ दिनों के दौरान घटित आपराधिक घटनाओं को भविष्य में रोकने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों को ध्यान में रखते हुए पंजाब पुलिस ने राज्य में आज से आम लाइसैंसों की फिजिकल वैरीफिकेशन का कार्य शुरू करवा दिया है।

पंजाब पुलिस का मानना है कि राज्य में कई लोगों ने गलत पतों पर आर्म्स लाईसेंस बनवाए हुए हैं। माना जा रहा है कि इन आर्म्स लाइसैंसों को रद्द कर दिया जाएगा। डी.जी.पी. गौरव यादव द्वारा दिए निर्देशों के बाद पुलिस कमिश्नरों तथा एस.एस.पीज ने अपने-अपने क्षेत्राधिकार में पुलिस अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंप दी हैं।

अब राज्य में प्रत्येक आर्म्स लाइसैंस की फिजिकल वैरीफिकेशन होगी। पंजाब पुलिस द्वारा अब वैरीफिकेशन के बाद रिपोर्ट तैयार करके डी.जी.पी. कार्यालय को भेजी जाएगी। पंजाब पुलिस की एक टीम ने सोशल मीडिया पर भी नजर रखनी शुरू कर दी है ताकि कोई व्यक्ति हथियारों के साथ अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर अपलोड करता है तो उसके खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज की जाएगी।

Latest News