PTB News

Latest news
बिक्रम मजीठिया को लेकर कोर्ट ने सुनाया फैसला, थाने से समर्थक को छुड़ाने और दस्तावेज फाड़ने के लगे थे... जालंधर में हुआ भयानक सड़क हादसा, मां-बेटी की हुई मौके पर मौत पंजाब! जंडियाला गुरु में घर पर की तीन अज्ञात ने फायरिंग, लोगों में दहशत का माहौल, जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक

जालंधर में आखिर सुबह के समय क्यों मचा कारोबारियों में हड़कंप,

jalandhar development authority sealed 32 shops near valmiki chowk forcibly occupied shopkeepers Jyoti Chowk

PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है जहां आज सुबह उस समय कारोबारियों में हड़कंप मच गया जब विकास प्राधिकरण यानि JDA ने शहर में बड़ी कार्रवाई करते हुए ज्योति चौक के पास स्थित करीब 32 दुकानों को सील कर दिया है / इन दुकानों में जो दुकानदारों का सामान पड़ा था उसे भी JDA के अधिकारियों ने दुकानों में ही लॉक करके ऊपर से सील लगा दी /

सीलबंदी की कार्रवाई करने आए JDA के अधिकारियों ने मीडिया के बंधुओं को बताया कि प्राधिकरण ने भगवान वाल्मीकि चौक के पास पास मार्किट का निर्माण कर 64 दुकानें (32 नीचे और 32 ऊपर हैं) बनाई थीं / नीचे की 32 दुकानें तो बिक गई थीं, लेकिन ऊपर की 32 दुकानें अभी कर सेल नहीं हुई थी / इन खाली दुकानों पर दुकानदारों ने कब्जा कर लिया था / इनमें अपना सामान रख लिया था / अधिकारियों ने बताया ऊपरी मंजिल 32 की 32 दुकानों पर ही अवैध रूप से कब्जा किया हुआ था, जिन्हें सामान के साथ ही सील कर दिया गया है /

अधिकारियों मे जब मार्किट मे दबिश दी तो इसकी भनक दुकानदारों को भी नहीं लगी / अधिकारी अकेले नहीं बल्कि पुलिस फोर्स के साथ आए थे / यदि दुकानदारों को JDA की कार्रवाई का पहले पता चल जाता तो वह दुकानों से सामान निकाल लेते, लेकिन अचानक दबिश से उन्हें सामान निकालने का मौका ही नहीं मिला / जब अधिकारी फोर्स के साथ वहीं पर सीलबंदी की कार्रवाई करने पहुंचे तो कई दुकानदारों ने अधिकारियों के समक्ष सामान निकालने की गुजारिश भी की, लेकिन अवैध कब्जा करने वाले दुकानदारों की अधिकारियों की एक न सुनी और अपना सीलबंदी का काम जारी रखा /

Latest News