PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने मंत्री और विधायकों को जारी किये सख्त आदेश, जनता को होगा इसका बड़ा फयदा,

punjab amritsar cm bhagwant mann new order curb vip culture minister mla no longer stay in hotels PTB Big News

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने VIP कल्चर को रोकने के लिए नया आदेश जारी किया है। जिसके अनुसार सीएम मान ने सभी मंत्रियों-विधायकों और अफसरों को महंगे व आलीशान होटलों की जगह सरकारी गेस्ट हाउसों में रुकने के लिए कहा है। इस आदेश के बाद जहां VIP कल्चर पर रोक लगेगी, वहीं राज्य के सरकारी कोष का खर्च भी कम होगा।

CM भगवंत मान ने कहा है कि सर्किट हाउस समेत दूसरे सरकारी गेस्ट हाऊस मंत्रियों व अफसरों के ठहरने के लिए बने हैं। फिर भी मंत्री-विधायक और अफसर प्राइवेट होटलों में ठहरते हैं। जिससे सरकारी खजाने पर अतिरिक्त बोझ पड़ता है। सीएम मान ने कहा है कि जब भी कोई मंत्री, विधायक और अधिकारी फील्ड में जाता है तो सर्किट हाऊस या सरकारी गेस्ट हाऊस में ही ठहरना होगा।

बीते दिनों भगवंत मान सरकार पर वीआईपी कल्चर को लेकर सवाल उठते रहे हैं। जिससे पार्टी का अक्स भी खराब हुआ। लोगों ने भी इस पर सवाल खड़े किए। भगवंत मान सरकार के इस फैंसले से पार्टी के अकस में भी सुधार होगा। मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से देश में पंजाब सरकार अधीन सर्किट हाउस व सरकारी गेस्ट हाउस का रिकार्ड इकट्‌ठा किया जा रहा है।

इतना ही नहीं, सर्किट हाउस व गेस्ट हाउसों को ठीक करने के लिए भी आदेश दिए गए हैं। भगवंत मान की तरफ से तैयार की नई पॉलिसी के तहत सर्किट व सरकारी गेस्ट हाउसों को आम जनता के लिए भी खोलने की प्लानिंग चल रही है। अगर यह नई पॉलिसी लागू होती है तो आम जनता भी सर्किट हाउसों व गेस्ट हाउसों में कमरे बुक करवा सकते हैं। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पंजाब में सात सर्किट हाउस और सैंकड़ों रेस्ट हाउस हैं।

Latest News