PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

जालंधर के इस व्यक्ति ने मारी की Immigration Industry में लाखों की सेंधमारी, पुलिस ने दर्ज की FIR,

jalandhar city fraud case registered against punjab famous comedian kake shah Immigration Industry

PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर की Immigration Industry में आये दिन लाखों की सेंधमारी बिना लाइसेंस के काम करने वाले एजेंटों द्वारा हो रही है, जिसका जल्द ही PTB News खुलासा भी करेगा और इससे पहले करता भी रहा है, लेकिन ऐसी ही एक खबर जालंधर जिसे से सामने आ रही है जहां एक व्यक्ति ने Immigration Industry से जुड़े कारोबारियों को लाखों का चुना लगा दिया, जिसका खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने पीड़ित के बयानों पर उक्त युवक के खिलाफ FIR स्तानीय थाने में दर्ज कर ली /

मिली जानकारी के अनुसार यह उक्त व्यक्ति कोई और नहीं बल्कि मशहूर पंजाब कॉमेडियन काके शाह है जो किसी समय भोटू शाह के साथ कॉमेडी स्टेज साँझा किया करता था / आपको बता दें कि काके शाह जिसका पूरा नाम हरविंदर सिंह उर्फ काके शाह पर इल्जाम है की उसने विदेश भेजने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी की है और अब उसके खिलाफ स्थानीय थाने में FIR दर्ज हो चुकी है / फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर किया है व आगे की जांच में जुटी गई है /

वहीं पीड़ित द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार उक्त कामेडियन स्टार हरविंदर सिंह उर्फ काके शाह ने विदेश भेजने के नाम पर एक व्यक्ति से छह लाख रुपए ले लिए, लेकिन अब तक न उसे विदेश भेजा गया और न ही उसके पैसे वापस किए गए / रस्ता मोहल्ला निवासी नवनीत आनंद ने पुलिस को दी शिकयत में बताया कि उसने मशहूर कामेडियन स्टार को यूके भेजने के लिए छह लाख रुपए दिए थे /

jalandhar city fraud case registered against punjab famous comedian kake shah Immigration Industry

कई समय बीत जाने के बाद जब उन्होंने पूछा तो वह टालमटोल करते नजर आए / जब उसने पैसे वापिस मांगे तो वह अपनी राजनीति पहुंच बताकर उसे डराने धमकाने लगा / इसके बाद उसने थाना-3 की पुलिस को शिकायत दी, जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने काके शाह पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है और काके शाह को गिरफ्तार करने के लिए उसके ठिकानों पर छापेमारी की जा रहे है /

नवनीत आनंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी यह डील दस लाख रुपए में तय हुई थी / छह लाख रुपए पहले ले लिए थे और बाकी के चार लाख वीजा लगने के बाद देने थे / नवनीत ने बताया कि उसने 16 फरवरी 2022 को एक लाख रुपए अपने पंजाब नेशनल बैंक से काके शाह के अकाउंट में ट्रांसफर करवाए / 27 फरवरी 2022 को दो लाख 70 हजार रुपए उसके भाई वनीत आनंद ने वेस्टर्न यूनियन की तरफ से भेजे / कुछ ही दिनों बाद काके शाह और उसका साथी घर आए / इस दौरान वह 2 लाख 30 हजार रुपए कैश, बैंक कापी और स्टेटमेंट लेकर चले गए साथ ही कहने लगे कि जल्द ही तुम्हारा वीजा लग जाएगा, जोकि आज तक नहीं लगा / हैरानी की बात तो यह है कि Immigration Industry में लगातार सेंधमारी ठग एजेंटों द्वारा की जा रही है जिसका नुकसान लाइसेंस होल्डर Immigration Industry चलाने वालों को हो रहा है /

Latest News