PTB News

Latest news
पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के कॉमर्स क्लब ने सत्र 2025-26 के लिए सम्मान समारोह आयोजित कि... अनिल चोपड़ा — एक नाम, एक सोच और एक महान मार्गदर्शक आम आदमी पार्टी को लगा बड़ा झटका, AAP के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने BJP में शामिल होना का किया ऐलान, 23 वर्षों की गौरवशाली यात्रा में ब्रिटिश ओलिविया स्कूल ने विश्व को दिए 2 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, स्था... पी सी एम एस कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने एम एस सी फैशन डिजाइनिंग सेमेस्टर-I के नतीजों में शानदार प्रदर... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਅੰਤਰ ਕਾਲਜ ਮੁਕਾਬਲੇ, ਟੈਲੇਂਟ ਕਾਰਨੀਵਲ, ਵਿੱਚ ਕੀਤਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ आईवी वर्ल्ड स्कूल में विश्व पुस्तक दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, प्रेसिजन एंड प्वाइज़: इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब लोहारां में इंटर-स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप 2026 का ... एच.एम.वी. ने डायमंड नाइट 2026 का आयोजन पूरे उत्साह के साथ किया, पंजाब : माचिस से खेलते-खेलते आग की चपेट में आई 3 साल की बच्ची, झुलसी, तड़पती रही 6 घंटे,

जालंधर के स्कूल के बाहर हुल्लड़बाजी करने वाले करीब 200 युवकों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की FIR,

jalandhar police registered case against two hundred youths who created ruckus outside the school PTB Big News

PTB Big न्यूज़ जालंधर : दीनदयाल उपाध्याय नगर में स्कूल के बाहर स्वयंभू प्रधानगी को लेकर हुड़दंग और हथियार लहराने वाले करीब दो सौ युवकों के खिलाफ थाना दो की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दो सौ के करीब युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने पांच युवकों की पहचान कर ली है। जिनकी पहचान फतेहपुरी मोहल्ला निवासी अर्जुन थापड़, मोहल्ला करार खां निवासी टिंकू अरोड़ा, राजन थापड़, रजनीश और टोनी के रूप में हुई है।

आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है और अन्यों की पहचान के लिए पता करने की कोशिश कर रही है। बीते दिन प्रधानगी करने का नशा, जो पहले कालेज के विद्यार्थियों में देखने को मिलता था, वह अब स्कूली बच्चों में भी दिखने लगा है, जो शिव ज्योति और सेठ हुकम चंद स्कूल के बाहर हुड़दंग के रूप में दिखा। यह हुड़दंग कुछ छात्रों सहित बाहर से बुलाए गए युवकों को महंगा पड़ गया।

बीते शनिवार को स्कूल की प्रधानगी को लेकर स्कूल के बाहर सैकड़ों की संख्या में युवकों ने इकट्ठे होकर खूब हुड़दंग मचाया था। जिसकी वीडियो भी वायरल हुई थी, जिसमें युवक हुड़दंग मचाते हुए और हथियार लहराते हुए नजर आ रहे थे। युवक तेजधार हथियार लहराने तक सीमित नहीं रहे। उन्होंने इलाका निवासी की एक खड़ी गाड़ी का शीशा तोड़ दिया और काफी हंगामा भी किया। जिसके बाद इलाका निवासियों ने संबंधित थाने को शिकायत दे दी थी।

थाना प्रभारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि स्कूल के बाहर युवकों द्वारा हुड़दंग मचाने की सूचना मिलते ही उन्होंने अपनी टीम को स्कूल के बाहर भेज दिया था। उन्होंने हुल्लड़बाजी करने वाले युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, जिनमें से पांच युवकों की पहचान हो चुकी है। युवकों ने तोड़े कार के शीशे, मोहल्ला निवासी सहमे जिस समय युवक हुल्लड़बाजी कर रहे थे उसी समय स्कूल में छुट्टी का समय था।

इससे स्कूल प्रशासन और इलाकावासियों में डर का माहौल बन गया था। इस हुड़दंगबाजी के दौरान युवकों ने इलाका निवासी की कार का शीशा भी तोड़ दिया था। गाड़ी के मालिक ने बताया कि उसका घर इस स्कूल के पास है और वह अपने घर के बाहर गाड़ी उसने खड़ी की थी। लड़के हथियार लहराते हुए उसके घर के पास से निकलते हुए उसकी कार का शीशा तोड़ गए और मौके से फरार हो गए। लोगों का कहना है कि हुल्लड़बाज लड़कों के पास सलेन्सर निकाले हुए मोटरसाइकिल थे।

Latest News

Latest News