PTB Big Accident न्यूज़ जालंधर / फिल्लौर : जालंधर से एक दुःखद ख़बर सामने आ रही है / जहां के अधीन पड़ते फिल्लौर से नूरमहल मार्ग पर आज सुबह करीब 11 बजे उस समय बड़ा हादसा हो गया जब एक ट्रक और इनोवा कार में जोरदार टक्कर हो गई / मिली जानकारी के अनुसार हादसा इतना भयानक था कि इनोवा कार के परखच्चे उड़ गए /
मिली जानकारी के अनुसार इस भीषण सड़क हादसे में दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए / इस घटना के दौरान मौके पर मौजूदा लोगों ने बताया कि ट्रक फिल्लौर से नकोदर की तरफ जा रहा था और इनोवा नकोदर से फिल्लौर की तरफ आ रही थी / घटना के संबंध में इनोवा चालक विजय कुमार ने कहा कि उसकी आंख लग गई थी और उसकी तबीयत भी रस्ते में खराब हो गई थी जिसकी वजह से यह हादसा हुआ /
वहीं परिवार के सदस्यों ने बताया कि वह नकोदर में एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस अपने घर लुधियाना जा रहे थे कि रास्ते में यह हादसा हो गया / इनोवा में सवार घायल व्यक्ति कुलविंदर सिंह, हरलीन कौर और चालक विजय कुमार को फिल्लौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया और अधिक गंभीर लोगों को लुधियाना के किसी प्राइवेट अस्पताल भेजा गया /
मौके पर पहुंचे ड्यूटी अफसर बलजीत सिंह ने इनोवा गाड़ी को साइड करवा कर रास्ता खुलवाया / इस हादसे में 2 घायल महिलाओं बलबीर कौर और हरभजन कौर को लुधियाना के अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया / बताया जा रहा कि घायल लोग संथ नगर जोथेवाल बस्ती लुधियाना के रहने वाले हैं और इनका इलाज चल रहा है / वहीं पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है व आगे की कारवाई की जा रही है /








































