PTB News

Latest news
दो स्कूलों में लगी भीषण आग, 26 छात्रों की हुई दर्दनाक मौत Gold and Silver की कीमतों में आई भारी गिरावट Share Market में मची हाहाकार, निवेशकों के करोड़ों रुपए हुए स्वाहा IRCTC Money Laundering Case में लालू, तेजस्वी और राबड़ी सहित 9 के खिलाफ आरोप हुए तय चूनी लाल भगत के निधन के बाद दामाद मोहन लाल भगत का भी हुआ निधन जालंधर : बहन को स्कूल छोड़ने गए बाइक सवार युवक को बस ने कुच/ला, परिजनों ने लगाया धरना पंजाब : हथियारों सहित 3 व्यक्तियों को दो AK-47 और 50 कारतूस सहित किया गिरफ्तार हाईकोर्ट ने फिर लगाई पंजाब सरकार को फटकार, कहा- कोर्ट के साथ खेल खेलना करो बंद उज्जैन में खड़े हनुमान देखने पहुंचे 4 दिन में 8 हजार श्रद्धालु अकाली-BJP सरकार में मंत्री रहे पाकिस्तान में जन्मे भगत चुन्नी लाल का हुआ निधन, बंटवारे में जालंधर आय...

केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई एडवाइजरी के बाद हरियाणा व पंजाब भी हुए सतर्क, यह दिए आदेश,

chandigarh haryana and punjab Government alert after central government advisory over covid 19 Punjab PTB Big News

PTB Big न्यूज़ दिल्ली : कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर केंद्र सरकार की एडवाइजरी जारी होने के बाद हरियाणा सरकार भी सतर्क हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी सिविल सर्जन को सर्तकता बरतने का निर्देश दिया है। प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में कोविड का पॉजिटिव सैंपल पाए जाने पर उसकी जीनोम सीक्वेंसिंग करवाई जाएगी। इस समय हरियाणा में कोरोना के रोजाना मात्र 5 से 7 नए मरीज सामने आ रहे हैं। प्रदेश में 15 सक्रिय मरीज हैं। हालांकि, हरियाणा में अधिकतर लोगों ने कोविड बचाव के लिए टीकाकरण कराया हुआ है।

इस समय प्रदेशभर में रोजाना तीन हजार से अधिक लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। रिकवरी दर 98.98 प्रतिशत है। पंजाब सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने भी सभी सिविल सर्जनों को आदेश जारी किया है। अब पंजाब के विभिन्न अस्पतालों में कोविड का पॉजिटिव सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग करवाई जाएगी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निदेशक ने इस बाबत सभी अस्पतालों को आदेश जारी कर दिया है।

स्वास्थ्य निदेशक डॉ. रणजीत सिंह घोतड़ा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के निर्देश पर सभी सिविल सर्जनों को इस बाबत पत्र जारी किया गया है। बुधवार को स्वास्थ्य निदेशक ने जारी पत्र में कहा गया है कि जापान, अमेरिका, दक्षिण कोरिया, ब्राजील और चीन में कोविड के नए वैरिएंट सामने आने के बाद केंद्र सरकार ने अलर्ट किया है। लिहाजा अब हर पॉजिटिव कोविड सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग करवाई जाएगी।

सभी सिविल सर्जनों समेत वीआरडीएल जीएमसी अमृतसर, पटियाला और फरीदकोट के अलावा पंजाब बायोटेक्नोलॉजी इन्क्यूबेटर मोहाली, वायरल टेस्टिंग लैब लुधियाना, श्री गुरुनानक देव जी अस्पताल अमृतसर, राजिंदरा अस्पताल पटियाला, जीजीएसएमसीएच फरीदकोट और लुधियाना व जालंधर को इस बाबत आदेश जारी किया गया है। हालांकि पंजाब में मौजूदा दौर में कोविड के महज आठ सक्रिय मामले हैं। बुधवार को भी स्वास्थ्य विभाग ने कुल 2,849 सैंपल की जांच करवाई। इनमें एक भी पॉजिटिव नहीं मिला है।

Latest News