PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब पुलिस और तस्कर के बीच में हुई फायरिंग, मुठभेड़ के बाद गाड़ी से बरामद हुई 7 करोड़ की हेरोइन, फैली सनसनी,

punjab amritsar firing police and smuggler pistol and heroine recover amritsar ajnala stf Big News Breaking

PTB Big न्यूज़ अमृतसर : पंजाब के अमृतसर में तस्कर और पंजाब पुलिस के बीच फायरिंग हुई है। पुलिस को देख भागने के चक्कर में तस्कर की गाड़ी पलट गई। जिसके बाद तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 7 करोड़ की हेरोइन और अवैध हथियार बरामद किया है।

यह कार्रवाई अमृतसर के अजनाला के अंतर्गत आते गांव डब्बर में हुई है। वहीं पकड़ा गया तस्कर एक मौजूदा सरपंच का बेटा है। तस्कर कुछ समय से NDPS के मामले में जेल में सजा काट रहा था। कुछ समय पहले ही वह जेल से पैरोल पर बाहर आया था। पैरोल खत्म होने के बाद वह वापस जेल नहीं गया। सूचना के बाद से ही STF आरोपी के पीछे लगी हुई थी।

पकड़े गए आरोपी की पहचान खानवाल निवासी सोनू मसीह के रूप में हुई हे। पुलिस को देख सोनू भागने की फिराख में था। जब STF की गाड़ियां उसके पीछे लगती तो उसने फायरिंग की। जिसके बाद पुलिस ने भी आरोपी पर फायरिंग शुरू कर दी। इसी बीच सोनू मसीह की कार का बैलेंस बिगड़ गया और कार खेतों में पलट गई।

पुलिस ने आरोपी सोनू को हिरासत में ले लिया है। आरोपी की कार से तकरीबन 1 किलो हेरोइन की खेप बरामद हुई है। इसके अलावा आरोपी का नाजायज पिस्टल भी बरामद कर लिया गया है, जिससे वह पुलिस पर फायरिंग कर रहा था।

Latest News