PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

पंजाब में इंटरनेट बंद के बावजदू, अमृतपाल के समर्थकों ने माहौल किया तनावपूर्ण, इकट्ठा हुए कई समर्थक, पुलिस ने जारी किया अलर्ट,

punjab supporters gathered mohali after amritpal Singh arrest Khalistani Punjab

PTB Big न्यूज़ मोहाली : पंजाब से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। जहां से जानकारी मिल रही है कि अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के बाद मोहाली में अमृतपाल के समर्थक इकट्ठा हो गए हैं। वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल को जालंधर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद मोहाली में इकटठा हुए उनके समर्थकों को रोकने के लिए पहुंचे पुलिस बल के साथ निहंग सिंहों की धक्कामुक्की भी हुई है।

आपको बता दें कि आज अमृतपाल सिंह को जालंधर के शाहकोट में पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। अमृतपाल सिंह को अजनाला कांड में चल रही जांच के मामले में गिरफ्तार किया है। अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार करने के लिए जालंधर पुलिस की 60 गाड़ियां पहुंची हुई थीं, हालाँकि समर्थकों को इकट्ठा करने से रोकने के लिए पुलिस ने पहले ही इंटरनेट सेवा बंद कर दी थी, लेकिन फिर भी उसके समर्थक अलग अलग इलाकों में इकट्ठे होने शुरू हो गए हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल पैदा हो रहा है।

वहीं आपको यह भी बता दें कि इससे पहले पंजाब पुलिस ने अपने सोशल मीडिया पेज पर सभी नागरिकों से अनुरोध किया था कि शांति और सद्भाव बनाए रखें, पंजाब पुलिस कानून व्यवस्था बनाएं रखने के लिए काम कर रही हैं। नागरिकों से अनुरोध है कि वे घबराएं नहीं या फर्जी समाचार या अभद्र भाषा न फैलाएं।

Latest News