PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

अमृतपाल सिंह के खिलाफ किस बड़े Action की तैयारी में है सरकार, कितने दिनों की हो सकती है जेल, और क्यों?

big news preparation for big action on amritpal singh

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ / जालंधर : पंजाब में बीते कुछ महीनों से पंजाब का माहौल खराब करने में लगे वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह को आज जालंधर में गिरफ्तारी के बाद जिला प्रशासन एक बड़े एक्शन की तैयारी में लगा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह पर एन.एस.ए. (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) लगाया जा सकता है। पता चला है की एन.एस.ए. कानून का मतलब है कि किसी को भी 12 महीने तक गिरफ्तार करके रखा जा सकता है या फिर इस कानून के तहत 3-3 महीने के लिए गिरफ्तार किया जा सकता है।

वहीं अगर प्रशासन को लगता है कि उक्त शख्स की वजह से राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा पैदा हो रहा है तो उस पर एन.एस.ए. कानून लगाया जा सकता है। इस तरह से अगर अमृतपाल पर एन.एस.ए. कानून लगा दिया जाता है तो 12 महीने तक अमृतपाल की जमानत होना संभव नहीं है या फिर 3-3 महीने के लिए उसे गिरफ्तार किया जा सकता है।

फ़िलहाल यह पुख्ता जानकारी किसी के पास नहीं है की पुलिस अमृतपाल सिंह को आज हुई गिरफ़्तारी के बाद माननीय अदालत में पेश करेगी या फिर उसे थाने में ही नजरबंद करके रखा जायेगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पता यह भी चला है की अमृतपाल के समर्थक थाने का घेराब करने की कोशिश कर सकते हैं और ऐसे में पुलिस अमृतपाल को किसी और जगह पर भी लेकर जा सकती है।

Latest News