PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

कांग्रेस पार्टी ने किया बड़ा ऐलान, 500 रुपए में मिलेगा रसोई गैस सिलेंडर और महिलाओं को मिलेगा हर महीने 1500 रूपये, जाने क्यों और कहाँ,

Congress announced LPG cylinder will be available for Rs 500 Big News Women will get Rs 1500 every monthly

PTB Political न्यूज़ भोपाल : कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ ने रविवार को कहा कि साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों में अगर कांग्रेस को जनदेश मिलता है तसे महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये की आर्थिक सहायता और 500 रुपये में भरा हुआ घरेलू रसोई गैस सिलेंडर दिया जाएगा। वहीं, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की आलोचना करते हुए कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि वह सत्ता में बने रहने के लिए चुनाव से पहले कई खोखले वादे कर रहे हैं।

कमलनाथ का यह बयान चौहान द्वारा ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’ शुरू करने के कुछ ही दिनों बाद आया है। इस योजना के तहत प्रदेश की ऐसी एक करोड़ महिलाओं हर महीने 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी, जिनके परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से कम है। प्रदेश के बजट में इसके लिए 8,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। मध्यप्रदेश में इस साल की अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

कमलनाथ ने नरसिंहपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मैं आज घोषणा करता हूं कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही महिलाओं को 1,500 रुपए प्रति माह देंगे और (भरा हुआ) रसोई गैस सिलेंडर 500 रुपए में देंगे।’’ वर्तमान में प्रदेश में करीब रसोई गैस सिलेंडर का मूल्य करीब 1,108 रुपये है। चौहान की सरकार पर महंगाई, भ्रष्टाचार एवं घर-घर में शराब पहुंचाने का आरोप लगाते हुए कमलनाथ ने कटाक्ष किया, ‘‘शिवराज सिंह चौहान जी को पता है कि आने वाले चुनाव में उनका क्या हश्र होने वाला है।

इसलिए आजकल जहां जाते हैं वहां घोषणाएं साथ ले जाते हैं। शिवराज जी आजकल आश्वासन और घोषणाओं के नशे में हैं। हमारी माताओं-बहनों को 1,000 रुपये देने की बात कर रहे हैं। मैं पूछना चाहता हूं कि महंगाई कितनी बढ़ गई है?’’ कमलनाथ ने कहा, ‘‘माताओं-बहनों को 1,000 रुपये प्रति माह देने में भी कई प्रकार की शर्तें उन पर लाद दी गई हैं। इनकी घोषणा सिर्फ चुनाव तक सीमित रहेगी। इस बात से सब लोग सावधान रहना और घर में माताओं-बहनों को भी सावधान कर देना।’’ उन्होंने कहा, ‘‘शिवराज जी आपकी झूठ का घड़ा भर गया है। 20,000 घोषणाएं इन्होंने (शिवराज) कर रखी हैं। रोज नई घोषणाएं करते हैं।

Latest News