PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

अमृतपाल सिंह के साथियों द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति कैंप में पुलिस ने मारी रेड, कई युवकों को लिया हिरासत में, कहाँ?

punjab barnala barnala news youths detained in de addiction camp run by amritpal associates

PTB Big न्यूज़ बरनाला : बरनाला पुलिस द्वारा गांव चीमा के गुरुद्वारा रामबाग साहिब में तलाशी मुहिम चलाई गई। इस मुहिम की अगुआई डीएसपी बरनाला सतवीर सिंह बैंस ने की, जबकि थाना सिटी वन बरनाला के प्रभारी इंस्पेक्टर बलजीत सिंह, थाना सदर बरनाला के प्रभारी इंस्पेक्टर गुरतार सिंह व पक्खों कैंचियां पुलिस चौंकी के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह बड़ी गिनती में पुलिस पार्टी के साथ वहां हाजिर थे। इस ऑपरेशन दौरान करीब दस युवकों को हिरासत में लिए जाने की भी सूचना है।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को गांव चीमा के इस गुरुद्वारा साहिब से खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह के साथी बसंत सिंह व एक अन्य व्यक्ति को काबू किया गया था, जो पिछले लगभग एक माह से यहां नशा मुक्ति कैंप चला रहे थे। पुलिस की इस कार्रवाई के समय गुरुद्वारा साहिब में नशा छोड़ने आए 10 युवक भी हाजिर थे।

गांव वासियों व गुरुद्वारा साहिब के सेवादार बाबा बलजीत सिंह से प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस उक्त युवकों को यह कहकर अपने साथ लेकर गई है कि युवकों को उनके घर ले जाकर छोड़ दिया जाएगा। यह युवक विभिन्न जिलों से यहां नशा छुड़वाने के लिए आए हुए थे। इसके साथ ही पुलिस ने गुरुद्वारा साहिब में चलाई तलाशी मुहिम तहत गुरुघर के सभी कमरों सहित हर जगह की बारीकी से जांच की।

इस दौरान पुलिस यहां रहते एक युवक का मोटरसाइकिल व अन्य सामान भी साथ ले गई है। वहीं इस मामले में एसएसपी बरनाला संदीप कुमार मलिक ने कहा कि कुछ लोगों को इस मामले में केवल जांच के लिए हिरासत में लिया गया है, जबकि किसी भी व्यक्ति के खिलाफ न कोई मामला दर्ज किया गया है व न ही कोई गिरफ्तारी हुई है।

Latest News