PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

कांग्रेसी नेता नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी को करवाया गया अस्पताल में भर्ती, स्टेज-2 कैंसर से जूझ रही पत्नी को लेकर किया सिद्धू ने जेल से भावुक ट्वीट,

navjot kaur sidhu suffering from cancer underwent surgery four hours condition stable Big Breaking News PTB News

PTB Big Political न्यूज़ डेराबस्सी : कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी और पूर्व विधायक डा. नवजोत कौर को बुधवार इलाज के लिए डेराबस्सी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। नवजोत कौर को स्टेज-2 कैंसर है। उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। बुधवार सुबह उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

डा. सिद्धू की एमआरएम सर्जरी शाम साढ़े चार बजे शुरू हुई और चार घंटे तक चली। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत स्थिर है और सर्जरी के बाद प्राइवेट रूम में शिफ्ट कर दिया गया है। वहीं इससे पहले नवजोत कौर ने ट्वीट में कहा कि, बार-बार आपको न्याय से वंचित देखकर आपका इंतजार किया है।

सच बहुत शक्तिशाली होता है, लेकिन उसकी परीक्षा बार-बार होती है। कलयुग…। सॉरी, अब आपका इंतजार नहीं कर सकती, क्योंकि यह खतरनाक कैंसर स्टेज-2 पर है। आज सर्जरी होनी है। इसके लिए किसी को दोष नहीं दिया जा सकता, क्योंकि यह भगवान की मर्जी है।

साथ ही पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधते उन्होंने लिखा है कि सिद्धू उस अपराध के लिए सजा काट रहे हैं, जो उन्होंने किया ही नहीं। इसमें शामिल सभी लोगों को माफ कर दीजिए। आगे भावुक होते अपने पति सिद्धू से मुखातिब होकर उन्होंने लिखा कि हर दिन बाहर रहकर आपकी रिहाई का इंतजार करना बेहद कष्टदायक है।

नवजोत कौर ने आगे कहा कि हमेशा की तरह आपके दर्द को दूर करने की कोशिश में हूं। बार-बार आपको न्याय से वंचित देखकर आपका इंतजार कर रही हूं। सच बहुत शक्तिशाली होता है, लेकिन परीक्षा बार-बार होती है। कलयुग। माफ करना, अब आपका इंतजार नहीं कर सकती, क्योंकि खतरनाक कैंसर स्टेज दो पर है। इसके लिए किसी को दोष नहीं दिया जा सकता है, क्योंकि यह भगवान की मर्जी है।

Latest News