PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स... सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स का सीबीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम रहा शत-प्रतिशत, एच.एम.वी. के स्नातकोत्तर बॉटनी विभाग की छात्राओं ने प्रतिष्ठित PSCST-वित्तपोषित कैपस्टोन प्रोजेक्ट प... हिमाचल : भारी बारिश से करोड़ों की लागत से बना पुल ढहा, इसी साल होना था उद्घाटन CBSE ने भी 12वीं का रिजल्ट किया जारी, 85.20% स्टूडेंट हुए पास पंजाब बोर्ड 12वीं 2026 का रिजल्ट हुआ जारी, 91.46% बच्चों ने मारी बाजी, पंजाब में डबल म-र्डर! सैर कर रहे भाई के सिर में मारी गो/ली, घर जाकर भाभी का भी किया क/त्ल

ट्रैवल एजेंट का कारनामा, 8 लाख लेकर एंबेसी की फाइल में लगा दिया IELTS का फर्जी सर्टिफिकेट, थाना 6 में दर्ज हुई FIR,

punjab ludhiana fake ielts certificate was put embassy file taking 8 lakhs fir lodged against travel agent Big News

PTB Big न्यूज़ लुधियाना : मोहाली के खरड़ निवासी एक ट्रैवल एजेंट ने व्यक्ति को कनाडा वर्क परमिट पर भेजने के लिए उससे 8 लाख रुपये ले लिए। मगर एंबेसी में उसकी फाइल लगाते समय उसके साथ आयलेट्स (IELTS) का फर्जी सर्टिफिकेट लगा दिया। जिसके चलते कनाडा एंबेसी ने आवेदक पर दो साल के लिए बैन लगा दिया। अब थाना डिवीजन नंबर 6 पुलिस ने आरोपित ट्रैवल एजेंट के खिलाफ धोखाधड़ी, इमीग्रेशन एक्ट व अन्य अपराधिक धाराओं के तहत केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की है।

एएसआई दिलबाग राय ने बताया कि उसकी पहचान खरड़ के सन्नी इंक्लेव की गली नंबर 3 निवासी जगतार सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने तरनतारन के गांव दुबली निवासी रणजीत सिंह की शिकायत पर उसके खिलाफ उक्त केस दर्ज किया। पुलिस कमिश्नर को दी शिकायत में उसने बताया कि आरोपित का गिल चौक में दफ्तर था। बात करने पर उसने रणजीत सिंह को अपने दफ्तर में बुला लिया। जहां उसने वर्क परमिट पर कनाडा भेजने का झांसा देकर उससे 8 लाख रुपये ले लिए।

आरोपित ने उसे बताए बगैर उसकी फाइल में आयलेट्स का फर्जी सर्टिफिकेट लगा दिया। मामले की जांच कर रहे अधिकारियों ने आरोप सही पाए जाने पर आरोपित के खिलाफ केस दर्ज करने की सिफारिश कर दी। डीए लीगल की राय लेने के बाद पुलिस ने केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है। बता दें कि पंजाब में विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने के कई मामले सामने आ चुके हैं।

बीते दिनों ऐसा ही मामला बठिंडा से सामने आया। लुधियाना के रहने वाले 4 भाइयों ने एक महिला को विदेश भेजने का झांसा देकर साढ़े चार लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित महिला की तरफ से मामले की शिकायत एसएसपी बठिंडा को दी गई। पुलिस की ईओ विंग ने मामले की पड़ताल करने के बाद आरोपित भाइयों के खिलाफ थाना सिविल लाइन में धोखाधड़ी व इमीग्रेशन एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

Latest News

Latest News