पीटीबी न्यूज़ जालंधर : भा.ज.पा. राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य व् पूर्व मंत्री पंजाब मनोरंजन कालिया ने पूर्व मुख्यमंत्री पंजाब स प्रकाश सिंह बादल जी के आकस्मिक निधन पर गहरा सदमा और दुख व्यक्त किया है। कालिया ने कहा है कि कालिया परिवार की दो पीढ़ियों को सरदार प्रकाश सिंह बादल के साथ काम करने का अवसर मिला है
उनके पिता स्वर्गीय श्री मनमोहन कालिया जी ने भी अपने पहले मंत्रालय में सत्तर के दशक में सरदार प्रकाश सिंह बादल जी के मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री के रूप में काम किया था और मुझे भी दो बार सरदार प्रकाश सिंह बादल जी के साथ कैबिनेट मंत्री के रूप में काम करने का अवसर मिला था। वह एक दूरदर्शी व्यक्तित्व थे, जिन्होंने अपने पूरे जीवन में पंजाब, पंजाबी और पंजाबियत के उत्थान के लिए काम किया। जब भी उन्हें लगा कि सांप्रदायिक सद्भाव पर कोई आंच अन्य का खतरा होता था
तो वो तुरंत कारवाई करने के लिए तत्पर कार्यवाई करने के लिए तैयार रहते थे। लोगों से मुस्कराते चेहरे के साथ मिलना और समय पर पहुंच जाना सरदार बादल का स्वभाव बन गया था। सरपंच से लेकर पांच बार मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री तक उनका लंबा राजनीतिक जीवन रहा है। वह एक राजनेता और एक महान राजनीतिज्ञ थे। उनकी आत्मा को शांति मिलें। ईश्वर उनके बेटे सरदार सुखबीर सिंह बादल और बादल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहने की हिम्मत दे। शत शत नमन!!








































