PTB News

Latest news
आम जनता पर महंगाई का बड़ा अटैक! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ इजाफा री-एग्जाम! NEET-UG परीक्षा की नई तारीख का हुआ ऐलान, हाई लेवल मीटिंग के बाद लिया गया फैसला, जालंधर! संत सीचेवाल के प्रयासों से वापिस आया मलेशिया में फंसा युवक, जालंधर! BSF कैंप के बाहर हुए ब्लास्ट को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान का निकला मास्... कांग्रेस ने वीडी सतीशन को बनाया केरलम का नया मुख्यमंत्री, क्या! जालंधर में राजनीति की भेंट चढ़ा "बालाजी संकीर्तन", किसने दिया भजन गायक को रोकने के लिए पैसों का... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स...

पांच बार मुख्यमंत्री रहे और अकाली सरंक्षक सरदार प्रकाश सिंह बादल को हर वर्ग के हजारों लोगों ने अंतिम विदाई दी

Thousands of people from all walks of life gave last farewell to Sardar Parkash Singh Badal, Chief Minister for five times

PTB Sad न्यूज़ चंडीगढ़ : शिरोमणी अकाली दल परिवार सहित सभी क्षेत्रों के हजारों लोग आज यहां पार्टी मुख्यालय में हमारे समय के सबसे बड़े नेताओं में से एक-पांच बार मुख्यमंत्री रहे और अकाली दल के संरक्षक सरदार प्रकाश सिंह बादल को अंतिम विदाई देनेे के लिए आए। सरदार बादल के पार्थिव शरीर को यहां से मुक्तसर जिले में अकाली दल के संरक्षक के पैतृक गांव बादल ले जा रही एंबुलेंस पर सैंकड़ों लोगों ने गुलाब की पंखुड़ियां और फूलों की बारिश की।

पूर्व मुख्यमंत्री का पार्थिव शरीर को आज सुबह अकाली दल के मुख्यालय में लाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गणमान्य लोगों ने पंजाब और पंजाबियत के लिए सर्वक्षेष्ठ काम करने के लिए जाने जाने वाले व्यक्ति कों अंतिम श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री ने दिंवगत नेता को श्रद्धांजलि दी और अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल और बादल परिवार के अन्य सदस्यों से बातचीत की।

Thousands of people from all walks of life gave last farewell to Sardar Parkash Singh Badal, Chief Minister for five times

पूर्व मुख्यमंत्री को अंतिम सम्मान देने वालों में पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर, इनेलों सुप्रीमों ओम प्रकाश चैटाला, पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भटटल, और चरनजीत सिंह चन्नी भाजपा पंजाब प्रभारी विजय रूपाणी, भाजपा पंजाब अध्यक्ष शामिल थे। अश्विनी शर्मा, वित्तमंत्री हरपाल चीमा, शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस, नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, परनीत कौर और सुनील जाखड़ शामिल हुए।

एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी के अलावा बसपा के वरिष्ठ नेताओं अवतार सिंह करीमपुरी और जसबीर सिंह गढ़ी भी शामिल हुए। इस अवसर पर बादल परिवार के सदस्य मनप्रीत बादल, परनीत कौर , आदेश प्रताप सिंह कैरों और बिक्रम सिंह मजीठिया भी मौजूद थे। पूर्व प्रधानमंत्री डाॅ. मनमोहन सिंह ने इस अवसर पर एक संदेश में पांच के मुख्यमंत्री के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और किसानों और कमजोर वर्गों की भलाई के लिए उनके योगदान के बारे में उल्लेख किया।

Thousands of people from all walks of life gave last farewell to Sardar Parkash Singh Badal, Chief Minister for five times

सभी क्षेत्रों के लोग बेहद भावुक हो गए, जिनमें अफसरशाही, पेशेवरों और दिग्गजों सहित सभी लोगों ने मधुर कीर्तन के बीच अकाली पितामह को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की, जिसके बाद ‘अरदास’ की गई। इसके बाद जो बोले सो निहाल-सत श्री अकाली और ‘पंथ ते पंजाब दा राखा सरदार परकाश सिंह बादल अमर रहे’ के नारों के बीच सरदार बादल के पार्थिव शरीर को एक बिस्तर से सजी एम्बुलेंस में स्थानांतरित कर दिया गया। अकाली दल के अध्यक्ष सामने की सीट पर बैठे तथा पूर्व मंत्री सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया ने गुलाब की पंखुड़ियों की बारिश के बीच गाड़ी चला रहे थे।

पूरे रास्ते महिलाएं , नौजवान और बुजुर्ग अपने प्रिय नेता के अंतिम दर्शन के लिए कई स्टाॅप पर सैंकड़ों की संख्या में खड़े थे। लोकप्रिय गीत की पंक्तियां- ‘कदे कदे पैदा हुंदा बादल वरगा इंसान ’यह गीत हर इंसान की जुबान पर था और कई लोगां ने एक स्वर में गा रहे थे। यहां तक कि उनके पार्थिव शरीर को फूलों से ले जा रही एम्बुलेंस पर भी फूलों की बारिश की। अकाली दल अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल सड़कों पर खड़े लोगों के अभिवादन को स्वीकार करते रहे।

Latest News

Latest News