PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

New Zealand में एक चार मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, कई लोगों की मौत, 30 से अधिक हुए लापता,

fire broke out four storey hostel new zealand many people died more than 30 missing Big News PTB Big Breaking News

PTB Sad न्यूज़ वेलिंगटन : न्यूजीलैंड की राजधानी वेलिंगटन में एक चार मंजिला छात्रवास की इमारत में रात में लगी आग में कई लोगों की मौत हो गयी और 30 से अधिक लोगों के लापता होने की आशंका है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि सेंट्रल वेलिंगटन में एडिलेड रोड पर लोफर्स लॉज हॉस्टल में सोमवार -मंगलवार की आधी रात बाद 12:30 बजे आग लग गयी।

आग सबसे ऊपरी मंजिल से शुरु हुई। पुलिस के प्रारंभिक आकलन के अनुसार फिलहाल मृतकों की सटीक संख्या के बारे में नहीं बताया जा सकता लेकिन अनुमान है कि मौतों की संख्या 10 से कम है। पुलिस के अनुसार कुल 52 लोगों को इमारत से बाहर निकाला गया और कम से कम पांच को छत से बचाया गया, लेकिन अन्य का पता नहीं चल पाया। पांच लोगों को अस्पताल भेजा गया, जिनमें दो की हालत गंभीर है।

दमकल और आपात विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि इमारत में करीब 90 लोग रह रहे थे और लोगों को निकालने के बाद भी करीब 30 लोगों का पता नहीं चल पाया है। मॉर्निंग न्यूज प्रोग्राम से बात करते हुए न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस हिपकिंस ने कहा कि और मौतें हो सकती हैं।

Latest News