PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

बड़ी ख़बर, किडनैप हुई बच्ची का शव हुआ बरामद, छप्पड़ में मिली लाश, मां ने बहन के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम,

punjab amritsar rampura phul murder dead body found missing minor girl Punjab Big News

PTB Big न्यूज़ लुधियाना : पंजाब में अमृतसर के गांव रामपुराफूल में किडनैप हुई बच्ची का शव गांव के ही छप्पड़ से बरामद हुआ है। बच्ची को उसकी सौतेली मां ने ही मारा था। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि पुलिस अफसरों ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

मृतक बच्ची की पहचान अभिरोज जोत कौर (7) के रूप में हुई है। 15 मई को वह ट्यूशन पढ़ने के लिए गई थी जिसके बाद वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी काफी जगह तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। बाद में मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने पूरा गांव सील कर दिया और सर्च चलाया।

गांव में लगे CCTV चेक किया गए तो बच्ची बाइक सवार महिला और व्यक्ति के साथ जाती दिखाई दी। जिसके बाद बच्ची का शव गांव के छप्पड़ से बरामद हुआ। जांच में सौतेली मां का नाम सामने आया। बताया गया है कि पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

अभिरोज जोत के पिता अजीत सिंह ने तलाक के बाद महिला से दूसरी शादी की थी। महिला ने अपनी बहन के साथ मिलकर बच्ची को मारा है। आज पुलिस अधिकारी इस मामले को लेकर प्रेसवार्ता कर सकते हैं।

Latest News