PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब में बड़ी वारदात, इंसानियत हुई शर्मसार, आवारा कुत्तों को शरारती तत्वों ने दे दिया लड्डू में मिलकर जहर, 20 से ज्यादा की हुई मौत

mischievous elements gave poison stray dogs khanna more than 20 died Punjab Ludhiana PTB Big Breaking News

PTB Sad न्यूज़ खन्ना : खन्ना के ललहेड़ी रोड पर स्थित केहर सिंह कालोनी में आज किसी शरारती तत्व ने आवारा कुत्तों को जहर डालकर लड्डू खिला दिए। जिसमें 20 से ज्यादा कुत्तों की मौत हो गई। कुत्तों की मौत की खबर फैलते ही लोगों में हड़कंप मच गया। मोहल्ले के लोगों ने तुरतं पुलिस को सूचित किया। पुलिस के पास कुत्तों के शव मिले हैं।

मोहल्ले के लोगों जिनमें अशोक कुमार, कर्मपाल, धीर सिंह, काला, जोगिंदर सिंह, बब्बू और लखवर सिंह समेत महिलाओं ने बताया कि मोहल्ले में कल तक करीब 20 से 25 कुत्ते घूम रहे थे लेकिन आज एकाएक लगभग सभी गायब हैं। अभी तक पांच के शव बरामद हुए हैं। कईयों शवों को लोगों ने दफना दिया है। उन्होंने कहा कि शरारती लोगों ने कुत्तों को खाने में जहर देकर मारा है। लोगों ने बताया कि सुबह से इलाके में कई कुत्ते उलटियां कर रहे थे, एकाएक तबीयत बिगडने के बाद उनकी मौत हो गई।

लोगों ने बताया कि कुत्तों को जहर देकर मारने के मामले में पुलिस को शिकायत दर्ज कराई गई है, फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मौके पर नगर कौंसिल के ईओ हरपाल सिंह भी टीम के साथ जांच में जुटे हैं। डीएसपी ट्रेनी एडीशनल एसएचओ मंदीप कौर ने मौके पर जाकर जांच की। उन्होंने कहा कि पांच कुत्तों के शव मिले हैं, जिनको पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

मरने वाले कुत्तों की संख्या के बारे में जांच की जा रही है, हालांकि बताया जा रहा है कि करीब 25 कुत्तों की मौत हुई है। उन्होंने कहा मोहल्ले में सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। पुलिस पता लगा रही है कि कौन है जो कुत्तों को जहर देकर मार रहा है।

Latest News