PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पेशे से डॉक्टर और समाज सेवक डॉ. हर्ष ने भी दी सुशील रिंकू को सांसद बनने पर मुबारकबाद,

Doctor by profession and social worker Dr Harsh Dallia also congratulated Sushil Rinku for becoming a Member of Parliament Punjab Jalandhar

PTB Big Political न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : बीते दिनों जालंधर लोकसभा उपचुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल करने वाले आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुशील रिंकू ने भारी मतों के साथ विरोधियों को पछाड़ते हुए 58000 से ज्यादा वोट हासिल कर जीत हासिल की और सांसद बने। ऐसे में उनके सांसद बनते ही उनके चाहने वालों का तांता उनके घर और ऑफिस में लगना शुरू हो गया।

रोजाना भारी गिनती में लोग उनको बधाई देने के लिए निरंतर पहुंच रहे हैं। ऐसे में डॉ. हर्ष जोकि पेशे से डॉक्टर हैं लेकिन पिछले कई सालों से समाजसेवा के कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं ने सुशील रिंकू के सांसद बनने पर उनको उनके घर पहुंच कर उनको फूलों का गुलदस्ता देकर बधाई दी व उनको आगे भी लोगों की निष्काम सेवा करते रहने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान डॉ. हर्ष ने कहा कि सुशील रिंकू बहुत ही मेहनती और जमीन से जुड़े हुए नेता हैं। वह जब पार्षद नहीं थे तब भी और पार्षद बनने से लेकर विधायक और विधायक से अब जब वह सांसद बन चुके हैं तब भी वह आम वर्ग से लेकर सभी के दिलों में निरंतर राज कर रहे हैं। यही कारण है कि उनके सांसद बनने की खुशी शहरवासियों के साथ-साथ अन्य जिलों के लोगों में भी बहुत ज्यादा है।

उन्होंने कहा कि सुशील रिंकू अपने 11 महीने के कार्यकाल में पिछले 5 साल का कार्य 2024 के आने वाले लोकसभा चुनावों से पहले करके जिले की नुहार तो बदलेंगे ही साथ ही लोगों के दिलों में अपनी जगह एक बार फिर बना लेंगे। वहीं इस बार हुए लोकसभा उपचुनावों से ज्यादा बहुमत हासिल कर जीत भी दर्ज करवाएंगे और एक बार फिर से 2024 में सांसद बनकर जिले का विकास करते हुए दिखाई देंगे।

Latest News