PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਸਮੈਸਟਰ ਚੌਥਾ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.P.E.S. I की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया, एलपीयू में पढ़ने वाले 58 भारतीय खिलाड़ी जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में 15 खेलों में भारत क... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह एवं विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 का भव... पंजाब में कारोबारी ने फ्री iPhone के लिए 10 महिलाओं के नाम निकाला ड्रॉ, मिलेगा आईफोन-17 साबुन-शैम्पू-टूथपेस्ट वेज हो या नॉनवेज? केंद्र सरकार ने बदल दिए नियम, अब ऐसे होगा खुलासा GNA University ने “आभार 2026” – अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह का आयोजन कर शिक्षकों को किया सम्म... कुल्लू में हुआ बड़ा हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, 1 की हालत नाजुक कनाडा में पढ़ाई पूरी कर चुके विद्यार्थियों के लिए उम्मीद की नई किरण बना RS Global CM ने किया बड़ा ऐलान, विधवाओं के बच्चों को 27 साल तक मिलेंगे 1000 रुपए प्रतिमाह

खाओ पीओ ऐश करो मित्रो, दिल पर किसे दा दुखायो ना, जालंधर में पुलिस वाला शायद शराब के नशे में यही केहर रहा था, वीडियो Viral,

huge ruckus of Punjab policeman outside jalandhar hotel Video Viral

पीटीबी न्यूज़ जालंधर : खाओ पीओ ऐश करो मित्रो, दिल पर किसे दा दुखायो ना, शायद पंजाब पुलिस का यह बीयर पी रहा कर्मचारी यही कह रहा हो, लेकिन फ़िलहाल यह वर्दी में और लोडेड सरकारी असले के साथ नशे में था और इसीलिए इस पुलिस कर्मी से जब आम जनता ने पूछा की आप बीयर क्यों पी रहे हो तो यह पुलिस कर्मी आग बबूला हो गया और इसका वीडियो लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार जालंधर स्थित लम्मा पिंड चौक के नजदीक होटल के बाहर जबरदस्त हंगामा हुआ। दरअसल, ड्यूटी पर तैनात पुलिस मुलाजिम बीयर पी रहा था। जब लोगों ने उसे बीयर पीने से मना किया तो उसने अपनी वर्दी का रौब दिखाना शुरू कर दिया। हंगामा होते देख धीरे-धीरे लोगों की भीड़ जमा होने लगी।

जब वह पुलिस मुलाजिम अपनी हरकत से बाज नहीं आया तो लोगों ने उसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। बताया जा रहा है कि लम्मा पिंड चौक के पास स्थित होटल में भाजपा नेता पहुंचा हुआ था। उक्त पुलिस मुलाजिम उनके साथ गनमेन की ड्यूटी पर तैनात था।

गत देर रात होटल में शादी की पार्टी में शामिल होने आए थे। गनमेन होटल से बाहर आकर बीयर पीने लगा। लोगों द्वारा उसकी ड्यूटी बारे पूछने पर उसने जवाब दिया कि उसकी ड्यूटी शादी में है इसलिए वह बीयर पी रहा है। इसी दौरान लोगों को गुस्से में आते देख पुलिस मुलाजिम वहां से तुरंत रफूचक्कर हो गया।

Latest News