PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

इनोसेंट हार्ट्स की फाउंडर डायरेक्टर मैडम कमलेश बौरी की याद में लगाया गया फ़्री आई चैॅकअप कैंप,

Innocent Hearts organised free eye check-up camp in the memory of Mrs Kamlesh Bowry (Founder Director) of Innocent Hearts

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट के दिशा निर्देशों के तहत इनोसेंट हार्ट्स में मैडम कमलेश बौरी (फाउंडर डायरेक्टर, इनोसेंट हार्ट्स) की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य पर 22 मई को नि:शुल्क आई चैॅकअप कैंप लगाया गया। इस कैंप का आयोजन डॉ. रोहन बौरी (एम.एस.ऑप्थल्मोलॉजी) (एफ.पी.आर.एस. फेको रिफ्रैक्टिव सर्जन,मेडिकल रेटिना स्पेशलिस्ट) की अध्यक्षता में किया गया।

इस अवसर पर इनोसेंट आई सेंटर के प्रमुख डॉ.रोहन ने ‘विज़न कमलेश’ प्रोजेक्ट के तहत इनोसेंट हार्ट्स के साथ जुड़े हुए हेल्पिंग स्टॉफ के प्रत्येक सदस्य की आँखों की जाँच की। उनकी उचित जाँच के बाद, जिन्हें सर्जरी की आवश्यकता थी, उनकी सर्जरी भी की, जो कि बिलकुल नि:शुल्क थी। इसके अतिरिक्त न केवल उन्हें सारी दवाएँ मुफ़्त दी गई बल्कि उन्हें चश्मे भी मुहैया कराए गए।

डॉ. पलक बौरी (डायरेक्टर सीएसआर) ने बताया कि यह शिविर पूरी तरह से नि:शुल्क था। न केवल आँखों के लिए बल्कि अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के समर्थन के लिए भी इस तरह के शिविर समय-समय पर ट्रस्ट द्वारा आयोजित किए जाते हैं और आगे भविष्य में भी किए जाएँगे। बौरी मेमोरियल ट्रस्ट समाज की सेवा हेतु सदैव तत्पर रहा है।

Latest News