PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर सेंट सोल्जर स्टाफ ने लगाई छबील,

Shaheedi Diwas of Guru Arjan Dev ji

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : सिखों के पाँचवे गुरु और शहीदों के सरताज एवं शान्तिपुंज श्री गुरु अर्जन देव के शहीदी दिवस पर सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स के कॉर्पोरेट ऑफिस में ठंडे मीठे जल की छबील का आयोजन किया गया। जिसमें चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा, स्टाफ हरप्रीत सिंह, गुरशरण सिंह, गगनदीप सिंह, सिमरनजीत सिंह, लवप्रीत सिंह, हरीराम, जीवन,

आकाश ठाकुर, संजीव कुमार आदि ने गुरु जी और उनकी कुर्बानियों को नत्मस्तक होते और प्रणाम किया और छबील तैयार कर सभी को पिलाई और सभी ने वाहेगुरु नाम का जाप किया। इसके अतिरिक्त अर्जुन नगर ब्रांच में छात्रों द्वारा शब्द कीर्तन किया गया और अध्यापकों ने छात्रों को गुरु जी की कुर्बानियों के बारे में बताते हुए श्री गुरु अर्जन देव जी द्वारा दिखाए मार्ग पर चलते हुए जात-पात से ऊपर उठकर सभी धर्मों का सम्मान करने, मनुष्यता की सेवा करने को कहा।

वाईस चेयरपर्सन श्रीमती चोपड़ा ने कहा कि श्री गुरु अर्जन देव जी, जो दिन-रात संगत की सेवा में लगे रहते थे और गुरुग्रंथ साहिब में तीस रागों में गुरु जी की वाणी संकलित है और हम सभी को गुरु जी जीवन से शिक्षा लेनी चाहिए और गुरु जी दिखाए नेक रास्ते पर चलना, जिंदगी में हर काम पूरी ईमानदारी और सच्ची लगन से करना चाहिए।

Latest News