PTB News

Latest news
जालंधर में हुआ भयानक सड़क हादसा, मां-बेटी की हुई मौके पर मौत पंजाब! जंडियाला गुरु में घर पर की तीन अज्ञात ने फायरिंग, लोगों में दहशत का माहौल, जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान

पंजाब में सुबह-सुबह कोर्ट कॉम्प्लेक्स में हुआ जोरदार धमाका, मचा हड़कंप, सर्च ऑपरेशन जारी,

punjab ludhiana khanna ludhiana court blast video update search operation in premises Big News

PTB Big न्यूज़ लुधियाना : पंजाब के लुधियाना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां स्थित कोर्ट परिसर में आज यानि गुरुवार की सुबह माल गोदाम में जोरदार धमाका हुआ, जिससे कैंपस में हड़कंप मच गया और अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। सर्च ऑपरेशन में माल गोदाम की इमारत के शीशे टूटे मिले।

पुलिस ने प्रारंभिक जांच में दावा किया है कि धमाका कांच की बोतल फटने से हुआ, जिसके टुकड़े सफाई कर्मचारी के पांव में लगे। दरअसल, कोर्ट कॉम्प्लेक्स परिसर में बने सदर थाना के माल गोदाम की सफाई चल रही है। आज सुबह यहां एक कर्मचारी सफाई कर रहा था। सब इंस्पेक्टर नीरज चौधरी ने कहा कि सफाई कर्मी अकसर कूड़े को आग लगा देते हैं।

ऐसा ही आज किया गया। जब कूड़े को आग लगाई गई तो उसमें कांच की बोतल थी, जो तापमान ज्यादा होने कारण फट गई और धमाका हो गया। इसमें सफाई कर्मी के पांव पर कांच लगा। वहीं कांच के टुकड़े खिड़कियों में लगने से शीशे टूटे। फिर भी सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन कुछ नहीं मिला। दरअसल, 23 दिसंबर 2021 को लुधियाना कोर्ट कॉम्प्लेक्स में बम धमाका हुआ था, जो एक साजिश थी। उसी को मद्देनजर रखते हुए एक बार फिर लोगों में दहशत का माहौल बन गया था।

Latest News